फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का म्यूजिक कॉन्सर्ट: फैंस के दिलों पर छाया जादू

Sat, 19 Apr 2025 01:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: शनिवार शाम बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह का बहुप्रतीक्षित लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होने जा रहा है। सी-21 एस्टेट ग्राउंड में 20 हजार से ज्यादा दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर शनिवार रात करीब 9 बजे से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का बहुप्रतीक्षित म्यूजिक कॉन्सर्ट शुरू हुआ। जैसे ही अरिजीत ने अपने सुरों का जादू बिखेरना शुरू किया, वहां मौजूद हजारों फैंस झूम उठे। करीब तीन घंटे तक चले इस संगीत महोत्सव में अरिजीत ने अपनी हिट गीतों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बायपास रोड पर ट्रैफिक की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक और अन्य भारी वाहन करीब चार किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे और धीरे-धीरे रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


Indore News: मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, जमकर नारेबाजी की और कही ये बात

भव्य स्टेज और दर्शकों के लिए विशेष इंतज़ाम
कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए सी-21 एस्टेट ग्राउंड के लगभग 3 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में भव्य मंच तैयार किया गया था। इस मंच का आकार 12 हजार वर्ग फीट रखा गया, जिससे कलाकार और दर्शकों के बीच की दूरी कम हो सके। मंच के ठीक बीचोंबीच 150 फीट से अधिक लंबा रैम्प बनाया गया, ताकि स्टेज के पीछे बैठे दर्शक भी अरिजीत को नजदीक से देख सकें। स्टेज और प्रोडक्शन की समस्त व्यवस्थाएं अत्यंत प्रोफेशनल ढंग से संभाली गईं, जिसके लिए दिल्ली और मुंबई से आई 400 लोगों की टीम तैनात की गई थी।
विज्ञापन


अरिजीत के लिए खास व्यवस्थाएं और हाईटेक तकनीक  
कॉन्सर्ट से एक दिन पहले ही साउंड सिस्टम का परीक्षण किया गया ताकि संगीत की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। अरिजीत सिंह के लिए कुल 7 वैनिटी वैन की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 3 पहले ही शुक्रवार को इंदौर पहुंच चुकी थीं। कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत लगातार तीन घंटे स्टेज पर मौजूद रहे। उनके साथ मंच पर 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स ने भी परफॉर्मेंस दी, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

हाई-क्वालिटी साउंड सिस्टम से गूंजा म्यूजिक का जादू  
श्रोताओं को बेहतरीन म्यूजिक अनुभव देने के लिए विशेष हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम लगाया गया, जिसकी क्षमता 120 डेसीबल से अधिक थी। इस अत्याधुनिक साउंड सेटअप ने ना केवल संगीत की गूंज को और प्रभावशाली बनाया, बल्कि ग्राउंड के हर कोने तक स्पष्ट ध्वनि पहुंचाई। इस प्रकार, अरिजीत सिंह का यह म्यूजिक कॉन्सर्ट न केवल इंदौरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ, बल्कि संगीत प्रेमियों को सुरों के इस महासंग्राम में डूबने का भरपूर अवसर भी मिला।

मनोरंजन टैक्स को लेकर आयोजक सतर्क, 30 लाख रुपये का भुगतान  
पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार आयोजकों ने मनोरंजन टैक्स को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। अरिजीत सिंह के इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने पहले ही नगर निगम में 30 लाख रुपये का मनोरंजन टैक्स चेक जमा करा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 20 लाख रुपये का एक अग्रिम चेक भी निगम को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इंदौर में आयोजित दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के शोज़ मनोरंजन टैक्स को लेकर विवादों में घिर गए थे। हनी सिंह के शो के बाद नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए तीन ट्रक उपकरण जब्त किए थे और मामला कोर्ट तक पहुंचा था। ऐसे में आयोजक इस बार कोई चूक नहीं करना चाहते।
विज्ञापन


12 बजे से कई रास्ते बंद
सिंगर अरिजीत सिंह के शो के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रॉसिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा स्टार चौराहा रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक होगा बंद। बायपास स्थित सी-21 इस्टेट ग्राउंड पर सिंगर अरिजीत सिंह के होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर शो में आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन व पार्किंग तक की यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। प्लान के अनुसार, 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें