फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मध्य प्रदेश में अपना दल ने बढ़ाई सक्रियता, 31 पदाधिकारी किए नियुक्त, चुनाव में देगी टिकट

Wed, 26 Aug 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) ने संगठन विस्तार के साथ राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 31 पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन को नई जिम्मेदारियां दी हैं।चुनावों में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी और नगरीय निकाय चुनावों में भी उम्मीदवार खड़े कर सकता है, हालांकि यह दल एनडीए के घटक दल की भूमिका में ही रहेगा। अपना दल (एस) ने प्रदेश में 31 पदाधिकारियों की घोषणा के साथ मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है।
विज्ञापन



पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन और विभिन्न मंचों में नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए की सहयोगी है और वर्ष 2014 से इस गठबंधन का हिस्सा रहते हुए आगे भी सहयोग की भूमिका को मजबूती से निभाएगी, लेकिन साथ ही हम आगामी चुनावों के लिए अपनी स्वतंत्र संगठनात्मक और चुनावी तैयारी भी पूरी मजबूती से करेंगे।


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि उसे जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाना है। इसके लिए प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों के साथ किसान, व्यापार, विधि, चिकित्सा, शिक्षक, आईटी, बौद्धिक तथा अनुसूचित जाति-जनजाति जैसे विभिन्न मंचों को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



पार्टी आने वाले समय में हर चुनाव में राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी करेगी और सभी चुनावों में अपने प्रतिनिधियों को मैदान में उतारने की दिशा में काम करेगी। पार्टी का प्रयास मालवा-निमाड़ से लेकर बुंदेलखंड, महाकौशल, विंध्य, चंबल और ग्वालियर अंचल तक संगठन को विस्तार देने का रहेगा। किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को संगठन की राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें