फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मरीज की मौत के बाद इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में हंगामा, उपकरणों में तोड़फोड़

Tue, 25 Aug 2026 09:59 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मंगलवार को मरीज की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने आईसीयू में लगे जीवन रक्षक उपकरण तक फेंक दिए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में हंगामा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और आईसीयू में लगे जीवन रक्षक उपकरण निकाल कर फेंक दिए। विवाद से बचने के लिए आईसीयू के स्टाफ को भी सुरक्षित जगह जाना पड़ा।
विज्ञापन



स्थिति संभालने के लिए आईसीयू के बाहर पुलिस बल लगाया गया। इसके बाद दूसरे मरीजों के इलाज के लिए कर्मचारी ड्यूटी देने पहुंचे। विवाद के कारण काफी देर तक शव आईसीयू वार्ड में ही रखा रहा। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन शांत हुए।


डॉक्टरों का कहना है कि जिस मरीज की मौत हुई है, उसकी हालत पहले से गंभीर थी। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई। डॉक्टरों की देखरेख में मरीज का इलाज जारी था, लेकिन मंगलवार दोपहर मरीज की हालत बिगड़ने लगी और शाम को मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद मरीज के परिजन अस्पताल में एकत्र होने लगे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और कर्मचारियों से परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन



पहले एमवाय पुलिस चौकी के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन विवाद गहराता देख फिर पुलिस बल को अस्पताल बुलाना पड़ा। तब जाकर स्थिति नियंत्रण में रही। नाराज परिजनों से जब डॉक्टरों व कर्मचारियों ने बातचीत शुरू की तो वे मानने को तैयार नहीं हुए।


इस दौरान एक डॉक्टर के साथ युवक ने बदसलूकी भी की। आक्रोशित युवक ने आईसीयू में रखे उपकरण भी फेंक दिए। इसके बाद वार्ड में ड्यूटी दे रहे दूसरे कर्मचारी भी बाहर हो गए, ताकि वे परिजनों के गुस्से का शिकार न हो सकें। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों के उपचार में परेशानी न हो, इसलिए पुलिस बल बाहर लगाया गया और स्टाफ फिर ड्यूटी देने पहुंचा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें