फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एसीपी हिमांशु कार्तिकेय जीप पर लटके, वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

Fri, 11 Apr 2025 11:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: एसीपी हिमांशु कार्तिकेय सरकारी जीप पर लटकते हुए ट्रैफिक क्लियर करते नजर आ रहे हैं। घटना 29 मार्च को बजरंग दल के शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इस वीडियो के वायरल होते ही वरिष्ठ अधिकारी इस पर संज्ञान लेने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
जीप पर लटककर निर्देश देते एसीपी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें वे अपनी सरकारी जीप पर लटकते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 12 दिन पुराना बताया जा रहा है और शुक्रवार को यह तेजी से फैलने लगा। इस वीडियो को लेकर अब वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को इससे पहले भी एक सटोरिए से गुलदस्ता लेने के मामले में 15 दिनों के लिए मुख्यालय से अटैच किया जा चुका है।
विज्ञापन


बजरंग दल शौर्य दिवस कार्यक्रम का वीडियो
वायरल वीडियो में एसीपी हिमांशु कार्तिकेय 29 मार्च को आयोजित बजरंग दल के शौर्य दिवस कार्यक्रम के दौरान सरकारी जीप पर लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस दिन इंदौर में एक यात्रा निकाली गई थी, जिसमें आजाद नगर पुलिस के साथ एसीपी भी ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक को क्लियर करने के लिए जीप पर लटक कर काम किया। इस घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया  
इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच इस तरह के वीडियो के मामलों में आम वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। ऐसे में जब एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ, तो वरिष्ठ अधिकारी नाराज दिखाई दे रहे हैं। पुलिस विभाग ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
विज्ञापन


पिछला विवाद: सटोरिए से गुलदस्ता लेने का मामला
करीब दो महीने पहले एसीपी हिमांशु कार्तिकेय एक सटोरिए से बिना पहचान के गुलदस्ता लेने के मामले में सुर्खियों में आए थे। उस समय उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वे सटोरिए के साथ दिख रहे थे। इसके बाद इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने उन्हें मुख्यालय में डीसीपी के अधीन अटैच कर दिया था, जबकि उनका प्रभार आईपीएस करणदीप सिंह को सौंपा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें