फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राहुल बनकर अब्दुल ने की युवती से दोस्ती, फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, केस दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 12:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर पुलिस ने पहचान छिपाकर और खुद को राहुल बताकर एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने वाले अब्दुल अजीज पठान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन
आरोपी अब्दूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने 19 वर्षीय छात्रा से अपना धर्म और पहचान छुपाकर दोस्ती की। उसने खुद का नाम राहुल बताया और युवती से नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और शारीरिक संबंध भी बनाने लगा।

बाद में उसने खुद का नाम अब्दुल अजीज पठान बताया और कहा कि शादी से पहले धर्म बदलना होगा। आरोपी के पास युवती के अश्लील फोटो भी थे। वह उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती एक कॉलेज की छात्रा है और वह कनाड़िया क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है।

विज्ञापन

 

अब्दुल से युवती की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। पिछले साल युवक ने जून माह में उसे अपने घर बुलाया। तब घर में कोई नहीं था। उसने युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में युवती को पता चला कि युवक राहुल नहीं बल्कि अब्दुल है। इसके बाद युवती ने युवक से बातचीत बंद कर दी, लेकिन अब्दुल युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा और यह भी कहा कि उसे धर्म भी बदलना होगा।

इसके बाद युवती छिंदवाड़ा चली गई, लेकिन अब्दुल उसे फोन पर परेशान करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। परेशान होकर युवती ने पहले अपने माता-पिता को मामले की जानकारी दी। फिर परिवार के लोग करणी सेना के पदाधिकारियों से मिले। पदाधिकारियों के साथ युवती ने इंदौर के थाने में जाकर अब्दुल की शिकायत कर दी। पुलिस ने लव जिहाद का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें