महू से इंदौर होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन से टकरा कर एक युवक की मौत हो गई। वह पटरी के किनारे चल रहा था, लेकिन ट्रेन के आते ही ट्रेक पर खड़ा हो गया और ट्रेन से टकरा गया। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी जेब भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। हुलिए से वह मानसिक विक्षप्त जैसा लग रहा था। जिस जगह हादसा हुआ। उसके आसपास पुलिस ने जानकारी जुटाई है। इस हादसे के कारण ट्रेन आधे घंटे लेट हो गई।
आंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन क्रमांक(20155) दोपहर साढ़े तीन बजे सोमवार को महू से निकली, लेकिन इंदौर में नियत समय से आधे घंटे 4.40 बजे पहुंची,क्योकि रास्ते में राऊ के समीप ट्रेन के सामने अचानक एक युवक आ गया। इंजन से उसकी टक्कर हुई और वह कट गया। इसके बाद ट्रेन रुकी।
रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। युवक के शव को पटरी से हटाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ट्रेन इंदौर के लिए निकली। ट्रेन से टकरा कर कटे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी, ताकि गुमशुदगी के मामले की शिकायत होने पर मृतक की शिनाख्त हो सके।