फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के तालाब में दोस्त के साथ नहाने गया किशोर डूबा, सर्चिंग में जुटी टीम

Sun, 17 May 2026 08:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के टिगरिया तालाब में नहाने गए दसवीं कक्षा के छात्र कृष्णा राजावत गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को फिर से खोज अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
इंदौर में युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के टिगरिया तालाब में एक किशोर नहाने के दौरान डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था और ठीक से तैरना नहीं जानता था। तालाब में लापता होने की खबर मिलने पर पुलिसकर्मी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरा होने तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन

 

बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाला कृष्णा राजावत अपने दोस्तों मयंक, शिवांशु, प्रिंस और अमन के साथ नहाने गया था। वह गहरे पानी में चला गया और उसके बाद नजर नहीं आया। दोस्तों ने उसे पानी में खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद वे तालाब से बाहर आए और परिजनों को सूचना दी। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि छह दोस्त तालाब में नहाने गए थे, जिनमें तीन गहरे पानी में गए थे और कृष्णा भी उनके साथ था।
 

कृष्णा दसवीं कक्षा का छात्र था और अक्सर दोस्तों के साथ इस तालाब में नहाने आता था। जब उसके डूबने की जानकारी मिली, तो परिजन भी मौके पर पहुंचे। शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कृष्णा का कोई पता नहीं चला। सोमवार को फिर से उसकी खोज के लिए टीम तालाब में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें