फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के सीमावर्ती क्षेत्रो में बिछेगा 100 किमी की मास्टर प्लान सड़कों का जाल

Sat, 19 Apr 2025 08:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एमआर-4 का काम दस साल पहले पिछले सिंहस्थ मेले के समय शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक वह भी अधूरी है। एमआर- 9 और एमआर-3 सड़क भी बाइपास से इतने वर्षों बाद भी नहीं जुड़ पाई है।
विज्ञापन
इंदौर में बनेगी मास्टर प्लान की नई सड़कें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पश्चिमी बाइपास को बनाने की कवायद शुरू हो गई है, लेकिन अब उससे जुड़ी मास्टर प्लान की सड़कों को बनाने की प्लानिंग भी की जा रही है,ताकि निर्माण के साथ बाइपास से शहर की कनेक्टिविटी भी हो सके।फिलहाल दस सड़कों को बनाने की योजना है। जिनकी लंबाई 100 किलोमीटर होगी। उनके निर्माण पर एक हजार करोड़ की लागत आएगी। इन सड़कों को निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम मिलकर करेगा। इसे लेकर अफसरों की बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, जमकर नारेबाजी की और कही ये बात

 

इंदौर में जब पूर्वी बाइपास बनाया गया था तो उससे इंदौर की मास्टर प्लान सड़कों को जोड़ने का काम किया गया। एमआर-11, एमआर-11, एमआर-7 सड़क उससे जुड़ी है। इसके अलावा एमआर-3 का आधा हिस्सा भी बना है। बाइपास से तीन सड़कों को जोड़ने का काम पंद्रह सालों में पूरा हुआ। यह देरी पश्चिमी बाइपास पर न हो, इसलिए डेढ़ सौ किलोमीटर लंबे बाइपास के निर्माण के साथ मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण भी साथ में किया जाएगा। इससे पश्चिमी बाइपास के आसपास बसाहट तेज होगी और रियल इस्टेट सेक्टर में भी तेजी आएगी।

 

पुरानी मास्टर प्लान सड़कें ही अधूरी

इंदौर में एमआर-1 से लेकर एमआर-12 तक सड़कों की पहले प्लानिंग की गई ती, लेकिन उनमें से कुछ अभी भी नहीं बन पाई है। एमआर-11 बीते दस सालों से अधूरी है। निरंजनपुर से आगे यह सड़क नहीं बन पाई। इसके अलावा एमआर-4 का काम दस साल पहले पिछले सिंहस्थ मेले के समय शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक वह भी अधूरी है। एमआर- 9 और एमआर-3 सड़क भी बाइपास से इतने वर्षों बाद भी नहीं जुड़ पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें