फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मिनटों में बुझेगी आग, इंदौर में बन रहे 5 हाईटेक फायर स्टेशन, निगम ने शासन से मांगी नई गाड़ियां

Wed, 12 Aug 2026 08:14 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर नगर निगम ने 5 नए फायर सबस्टेशनों के संचालन के लिए शासन को संसाधन और स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव भेजा है। देवगुराड़िया और न्याय नगर में निर्माण भी शुरू हो चुका है, जहां 2 से 3 दमकल गाड़ियां और टैंकर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आगजनी की घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। शहर की बढ़ती आबादी और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए 5 नए स्थानों पर फायर सबस्टेशन बनाने का काम तेजी से प्रक्रिया में है। कुछ चिन्हित स्थलों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन नए केंद्रों को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने राज्य शासन को संसाधनों, दमकल गाड़ियों और आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता
नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक के मुताबिक अब तक इंदौर में आग लगने की स्थिति में पुराने फायर स्टेशनों और दूर स्थित सबस्टेशनों से दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में लंबा समय लग जाता था। घनी आबादी और ट्रैफिक के कारण अक्सर राहत कार्य प्रभावित होते थे। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में 5 नए सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि चिन्हित की गई। इनमें देवगुराड़िया, न्याय नगर के पास, लसुड़िया क्षेत्र और अन्य स्थान शामिल हैं।

शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकलेंगे
चिन्हित स्थलों में से देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड और न्याय नगर में पानी की टंकी के पास सबस्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार नए फायर सबस्टेशनों के संचालन हेतु दमकल वाहनों, स्टाफ, प्रभारी अधिकारी और अन्य तकनीशियन कर्मियों की जरूरत होगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर नई दमकलों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


आगजनी की घटना में तुरंत राहत मिल सकेगी
प्रत्येक नए फायर सबस्टेशन पर 2 से 3 दमकल वाहन स्थायी रूप से तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आग पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर भी उपलब्ध रखे जाएंगे। शासन से अनुमति मिलते ही इन सभी केंद्रों को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को आगजनी की आपदा में तुरंत राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें