फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बैंक की नौकरी छोड़कर लगा ली फांसी, दो दिन फंदे पर झूलती रही युवती

Sat, 17 Jan 2026 06:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में भोपाल की रहने वाली 23 वर्षीय युवती उमंग प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले दो दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकली थी और उसका शव फंदे पर लटका रहा। बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद वह तनाव में थी।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित गणेश नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 वर्षीय युवती ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवती का शव दो दिनों तक फंदे पर लटका रहा, लेकिन पड़ोसियों और मकान मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कमरे से दुर्गंध आने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


भोपाल से इंदौर आकर नौकरी तलाशी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की पहचान उमंग प्रजापति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भोपाल की निवासी थी। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर आजीविका चला रही थी। उमंग के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटी बहन है, जो भोपाल में रहते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजन इंदौर पहुंचे। शनिवार को एमवाय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद परिजन पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए भोपाल ले गए।

यह भी पढ़ें...
विधायक फूल सिंह बरैया: अपने बयान पर नहीं मांगी माफी; दो साल की बच्चियों को लेकर फिर से कर दी विवादित टिप्पणी
विज्ञापन


नौकरी छोड़ने के बाद तनाव में थी युवती
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उमंग पहले एक निजी बैंक में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह बैंक में काम के दबाव और अन्य कारणों से काफी तनाव में थी। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने कुछ समय पहले अपनी बैंक की नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस को आशंका है कि बेरोजगारी और डिप्रेशन के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मां से आखिरी बातचीत हुई
घटना से पहले 14 जनवरी को उमंग की अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। बताया जा रहा है कि उस समय वह किसी बात को लेकर नाराज थी और उसने मां से यह कहकर फोन रख दिया था कि वह बाद में बात करेगी। इसके बाद से उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। जब शुक्रवार को परिजनों ने उसे बार-बार कॉल किया और कोई जवाब नहीं मिला, तब अनहोनी की आशंका हुई। जब वे इंदौर स्थित कमरे पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
तिलक नगर थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन अपनी कस्टडी में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल डिटेल्स और चैट की जांच से सुसाइड की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या सुसाइड के पीछे कोई अन्य बाहरी कारण भी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें