फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: तीन साल का प्यार और खौफनाक अंत, प्रेमिका से फोन पर बात की और लगा ली फांसी

Thu, 18 Dec 2025 02:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: आजाद नगर में 19 वर्षीय युवक शुभम ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के मोबाइल में प्रेमिका के कई मिस्ड कॉल मिले हैं, जिससे आशंका है कि आपसी विवाद के कारण यह कदम उठाया गया। 
विज्ञापन
शुभम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम पुत्र रंजीत कोशल के रूप में हुई है जो पेशे से केटरिंग का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: गूगल में नौकरी के बहाने छात्रा से ठगी, 1.13 लाख रुपए गंवाए, ऑनलाइन फ्रॉड में फंसी

देर रात कमरे में मिला शव
घटना बुधवार रात की है जब शुभम के भाई दीपक ने उसे अपने कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों के अनुसार शुभम रात को खाना खाने नहीं आया था और लगातार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। जब भाई ने कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से झांकने पर शुभम का शव लटका हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


मोबाइल में मिले प्रेमिका के कॉल
पुलिस को जांच के दौरान मृतक के मोबाइल में एक युवती के कई मिस्ड कॉल और बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। बताया जा रहा है कि शुभम का पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आत्महत्या से कुछ समय पहले भी उसकी युवती से बात हुई थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका
शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है। परिजनों ने बताया कि शुभम सामान्य व्यवहार कर रहा था लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। आजाद नगर पुलिस युवती से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है ताकि खुदकुशी के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें