आईडीए द्वारा प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की संभावित डिजाइन।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पीपीपी मोड पर होगा निर्माण, म्यूजिक और ड्रामा इवेंट के लिए भी मंच
आईडीए के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मल्टी-परपज स्टेडियम की तरह होगा। इसे ओलिंपिक स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा। इसमें आउटडोर गेम्स के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे ड्रामा और म्यूजिक इवेंट के लिए भी विशेष पवेलियन बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। निर्माण से पहले आईडीए इस प्रोजेक्ट की ब्रांडिंग और मार्केटिंग देशभर में करेगा, ताकि बेहतर निवेशक और पार्टनर मिल सकें।
ये भी पढ़ें-
बुधवार से शुरू होगी मुंबई से इंदौर के लिए तेजस ट्रेन, सूरत, वड़ोदरा में भी रुकेगी
स्टार्टअप हब के पास होगा स्पोर्ट्स हब
यह नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सुपर कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टार्टअप कॉम्प्लेक्स के पास विकसित किया जाएगा, जिससे टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स का अनूठा संयोजन हो सके। वर्तमान में इंदौर में नेहरू स्टेडियम को छोड़कर कोई भी ऐसा बहुउद्देशीय खेल परिसर नहीं है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल एक साथ संचालित किए जा सकें। इस नए कॉम्प्लेक्स से शहर को एक बड़ा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स की मेजबानी की संभावना भी बढ़ेगी। साथ ही शहर को तीसरा क्रिकेट स्टेडियम भी मिलेगा।
60 से 70 हजार दर्शकों की क्षमता, ओलंपिक मॉडल पर होगा निर्माण
प्रस्तावित स्टेडियम की दर्शक क्षमता 60,000 से 70,000 तक होगी। इसे ओलंपिक स्टाइल में डिजाइन किया जाएगा, जिसमें एक ही परिसर में कई प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंदौर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने में सहायक साबित होगा।
ये भी पढ़ें-
गड्ढों में बैठकर कांग्रेस ने गाए भजन, नगर निगम को सद्बुद्धि देने किया अनोखा प्रदर्शन
रिंग रोड पर भी बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एक दर्जन टेंडर मिले, इस सप्ताह मिलेगी मंजूरी
इस सप्ताह प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संभव है, जिसमें दो महत्वपूर्ण टेंडरों को मंजूरी दी जाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए भी एक दर्जन टेंडर प्राप्त हुए और इसमें भी सबसे न्यूनतम दर का टेंडर 1 करोड़ 98 लाख का प्राप्त हुआ, जो कि लगभग 28 फीसदी कम का आया है। प्राधिकरण सीईओ आरपी अहिरवार के मुताबिक प्राधिकरण योजना 94 रिंग रोड पर अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल के पास ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्मित करने जा रहा है, जिसके लिए एक दर्जन टेंडर मिले हैं। जल्द ही इन्हें मंजूरी दी जाएगी।