फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात से 16 सितंबर तक नहीं चलेगी इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन, वजह जान लें

Sat, 24 Aug 2024 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से नई दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन सात से लेकर 16 सितंबर तक बंद कर दी गई है। बता दें कि पलवल-न्यू परीठला के बीच रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है।
विज्ञापन
इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से नई दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन संख्या (20958) सात से 16 सितंबर तक बंद कर दी गई है। रेलवे ने इसकी बुकिंग भी इस अवधि के लिए बंद कर दी है। पलवल-न्यू परीठला के बीच रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते इंदौर-नई दिल्ली सुपर फास्ट का संचालन बंद किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, उत्तर रेलवे ने इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट भी सितंबर महीने में कुछ दिनों के लिए बदला है। पहले इंटरसिटी एक्सप्रेस तय रूट के बजाय सवाईमाधोपुर, जयपुर होते हुए इंदौर-नई दिल्ली का सफर तय करने वाली थी। मगर अब यह दूसरे रूट से संचालित होगी।

इंदौर से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी पांच से 16 सितंबर और नई दिल्ली से इंदौर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह से 17 सितंबर तक आगरा फोर्ट, मीतावली साउथ कैबिन और गाजियाबाद होकर चलाई जाएगी। इंदौर दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्री सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन को ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें अब कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली अन्य कुछ ट्रेनों में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें