फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दो दिन नर्मदा पंपों का शटडाउन, तीन दिन रहेगा जलसंकट

Thu, 19 Feb 2026 05:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नर्मदा पाइपलाइन की मरम्मत के चलते शहर के एक बड़े हिस्से में जलसंकट की स्थिति पैदा हो गई है। वांचू पॉइंट पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने के लिए लिए गए दो दिन का शटडाउन के कारण अन्नपूर्णा और बिलावली सहित कई क्षेत्रों की टंकियां खाली रही।
विज्ञापन
शहर में तीन दिन रहेगा जलसकंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 24 घंटे पानी की सप्लाई करने वाले नर्मदा के तीन चरणों में से दो चरणों के पंप लाइनों की मरम्मत व रखरखाव के लिए गुरुवार को बंद किए गए। इस कारण गुरुवार को शहर के कई इलाकों की टंकियां कम मात्रा में भरीं और लोगों को जलसंकट झेलना पड़ा। नलों में कम दबाव से पानी आया, जबकि कुछ इलाकों में पानी ही नहीं आया। वहां टैंकरों से पानी बांटना पड़ा।

वांचू पॉइंट में पंद्रह साल पहले बिछाई गई 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण भारी मात्रा में लाइन में रिसाव हो रहा था। इसे बदलने के लिए दो दिन का शटडाउन लिया गया है। इस अवधि में 180 एमएलडी क्षमता के पंप हाउस, सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइनों का भी रखरखाव करने का फैसला अफसरों ने लिया है।

विज्ञापन

 

गुरुवार को पंप बंद होते ही अलग-अलग एजेंसियां इस काम में जुट गईं। नई लाइन बिछाने और उन्हें जोड़ने में दो दिन का समय लगेगा। इस कारण गुरुवार को अन्नपूर्णा और बिलावली टंकी से होने वाली सीधी जलापूर्ति नहीं हो पाई। इसके अलावा कई इलाकों की टंकियां खाली रहीं।

इसका असर अब शुक्रवार को होने वाली सप्लाई पर पड़ेगा। पंप बंद होने के कारण अन्नपूर्णा, छत्रीबाग, राज मोहल्ला, एमओजी लाइंस, लोकमान्य नगर, द्रविड़ नगर, जिंसी हाट मैदान, टिगरिया बादशाह, मल्हार आश्रम, स्कीम नंबर 103, कुशवाहा मोहल्ला और बाणगंगा पानी की टंकी खाली रहेगी। इन टंकियों से जुड़ी 200 से ज्यादा कॉलोनियों व बस्तियों में पानी नहीं आएगा। अफसरों ने कहा कि जिन इलाकों में पानी नहीं आया है, वहां टैंकर भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें