फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ईद पर इंदौर में नमाज अदा हुई, मुस्लिम क्षेत्रों में पर्व की रौनक नजर आई

Mon, 31 Mar 2025 10:07 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के ईदगाह मैदान पर सुबह विशेष नमाज अदा की। शहर काजी इशरत अली ने ईद पर अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवा नशे से दूर रहे। नशे के खिलाफ अभियान शुरू होना चाहिए। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को सबक सीखाना चाहिए। 
विज्ञापन
ईद पर विशेष नमाज अदा हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान माह समाप्त होने के बाद इंदौर में सोमवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। रविवार रात को ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में त्यौहार की रौनक नजर आने लगी थी। मस्जिदें रोशनी से नहाई हुई थी और मुस्लिम लोग दुकानों में कपड़े, जूते, सैवईयां खरीदते नजर आए। सोमवार सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा हुई।

विज्ञापन


रविवार शाम को चांद नजर आने के बाद शहर काजी डाॅ. इशरत अली ने सोमवार को ईद मनाने की घोषणा की। सोमवार को लोग नए परिधानों में ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को बधाईयां दी गई। मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह में पढ़ी गई। 

यह खबर भी पढ़ें: इंदौर से सलमान खान को मिला हिंदू धर्म अपनाने का निमंत्रण, जानें मामला

शहर काजी बोले-नशे से दूर रहे, सफाई का ध्यान रखें

विज्ञापन

इंदौर के ईदगाह मैदान पर सुबह विशेष नमाज अदा की। शहर काजी डॉ. इशरत अली ने ईद पर अमन, चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि समाज के युवा नशे से दूर रहें, इससे उनका भविष्य तबाह हो रहा है। नशे के खिलाफ अभियान शुरू होना चाहिए। जो लोग नशे के कारोबार से जुड़े हैं। उन्हें प्रशासन को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। शहर काजी ने बच्चों को भी मोबाइल से दूर रखने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहर सात बार से सफाई में नंबर वन है। समाजजन अपने-अपने इलाकों में सफाई का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन


देर रात तक खुली रही दुकानें
इंदौर में सोमवार को ईद मनाए जाने की घोषणा के बाद रविवार देर रात तक राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, एमजी रोड, क्लाथ मार्केट सहित अन्य दुकानें खुली रही। बंबई बाजार, खजराना, चंदन नगर, जूना रिसाला सहित शहर के अन्य मुस्लिमबाहुल्य क्षेत्र रोशनी और पकवानों की खुशबू से गुलजार थे। लोगों ने देर रात तक कपड़े, जूते, इत्र, सजावटी सामानों की खरीददारी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें