फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नगर निगम की कचरा गाड़ी ने मां-बेटियों को मारी टक्कर, कार भी ठोकी

Sun, 24 Aug 2025 08:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घर के बाहर फुटपाथ पर महिला शिल्पा अपनी दो बेटियों के साथ खड़ी थी। वह दोनो बच्चियों को कोचिंग छोड़ने के लिए स्कूटर घर से बाहर निकालने लगी। तभी एक कचरा वाहन गली से गुजरा फुटपाथ की तरफ आते हुए उसने स्कूटर को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
बेकाबू कचरा वाहन ने मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में घर-घर कचरा उठाने वाले वाहनों की रफ्तार भी बेलगाम होती जा रही है। वाहन चालक संकरी गलियों में भी वाहन तेजी से निकालते है। एक कचरा वाहन को उसका चालक ग्रेटर तिरुपति काॅलोनी में तेज रफ्तार से चल रहा था।

विज्ञापन


स्टेयरिंग पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और उसने घर के बाहर फुटपाथ पर खड़ी मां और दो बेटियों के समीप खड़े दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे दोनो मां-बेटियां गिरकर घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। कचरा गाड़ी से हुई टक्कर का वीडियो वायरल हुआ है।
 

घर के बाहर फुटपाथ पर महिला शिल्पा अपनी दो बेटियों के साथ खड़ी थी। वह दोनों बच्चियों को कोचिंग छोड़ने के लिए स्कूटर घर से बाहर निकालने लगी। तभी एक कचरा वाहन गली से गुजरा फुटपाथ की तरफ आते हुए उसने स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे शिल्पा और दोनो बेटियां गिर पड़ी। उनके हाथ और पैर में चोट आई है।

विज्ञापन



तीनो घर के गेट से टकरा गई। इसके बाद वाहन चालक ने पास में खड़ी कार को भी टक्कर मारी और फरार हो गया। चालक के नहीं पकड़े जाने से यह पता नहीं चल पाया कि उसने जानबूझ कर कट मारा, या गलती से टक्कर हुई। रहवासियों के साथ प्रभावित परिवार पलासिया थाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आवेदन लेकर औपचारिकता निभाई। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें