फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर में आज भंडारा, 80 हजार लोगों के लिए बना भोजन

Tue, 07 Apr 2026 07:41 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को इस बार लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल चलित भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसकी तैयारियां सोमवार रात से ही शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
भंडारे के लिए प्रसाद हो रहा तैयार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजीत हनुमान मंदिर में मंगलवार को 80 हजार भक्तों के लिए चलित भंडारा होगा। इसके लिए सोमवार रात से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सबसे पहले नुक्ती प्रसाद तैयार किया गया। इसके लिए 15 क्विंटल बेसन, 15 क्विंटल शक्कर, 90 डिब्बे घी, 20 किलो इलायची पाउडर, 5 डिब्बे काजू की टुकड़ी सहित अन्य ड्राय फ्रूट्स का उपयोग किया गया

विज्ञापन


सोमवार रात को ही पुड़ी और भजिए बनाने का काम भी किया गया।गर्मी के मौसम को देखते हुए रामभाजी बनाने का काम मंगलवार सुबह से शुरू किया गया, ताकि सब्जी खराब न हो।
 

रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के बाद आने वाले मंगलवार को भंडारा आयोजित किया जाता है। पहले भक्तों को बैठाकर भोजन कराया जाता था, लेकिन पिछले दो वर्षों से भीड़ काफी बढ़ने लगी है और व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी थीं। इस कारण चलित भंडारा करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 

अलग-अलग काउंटरों पर भक्तों को प्रसाद के पैकेट दिए जाएंगे। वे इसे वहीं खा सकते हैं या घर भी ले जा सकते हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है।मंगलवार को मंदिर में चलित भंडारे की व्यवस्था के लिए भक्त मंडल के कार्यकर्ता भी सुबह से ही जुट गए। भंडारे के काउंटर मंदिर परिसर में ही बनाए जाएंगे।
 

उषा नगर मार्ग का उपयोग न करें
भंडारे के कारण मंगलवार को मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी। इस वजह से उषा नगर मेन रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। वाहन चालक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वे केसरबाग या दशहरा मैदान मार्ग से होकर गोपुर चौराहा या फूटी कोठी की ओर जा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें