फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर नगर निगम बना वाॅटर वाॅरियर्स, केंद्र सरकार ने दिया अवार्ड

Fri, 17 Mar 2023 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह अवॉर्ड इंदौर की जनता सहभागिता से प्राप्त हुआ है।वाटर वॉरियर्स के रूप में इंदौर नगर निगम का चयन जल संचयन में नवाचार रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किया गया है।

विज्ञापन
नगर निगम को पानी के लिए मिला अवार्ड - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलशक्ति मंत्रालय, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार और यूनेस्को की साझेदारी में नई दिल्ली में होटल एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें वाॅटर वारियर्स के रुप मे इंदौर नगर पालिका का चयन किया गया। समारोह में जलशक्ति मंत्रालय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जल संचयन में नवाचार केे लिए चुना। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश एमजे को अवॉर्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह अवॉर्ड इंदौर की जनता सहभागिता से प्राप्त हुआ है।वाटर वॉरियर्स के रूप में इंदौर नगर निगम का चयन जल संचयन में नवाचार रैन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए किया गया है।

निगम ने एक लाख घरों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कर जियो टैगिंग की। 11 रिचार्ज जोन या छोटे तालाब और 8 चैनल की सफाई की गई। इसके अलावा 10 बड़े तालाबों से डिसिल्टिंग के साथ 110 एमएलडी वाटर रियूज किया जा रहा है जिससे प्रतिमाह 10 लाख रुपये की निगम को आय प्राप्त होती है और लगभग 40 लाख रुपये की बचत हुई। नगर निगम इस साल भी जलपुर्नभरण के लिए काम करेगा। जिन हिस्सों में जलजमाव होता हैै। वहां का पानी जमीन में उतारेगा, ताकि वर्षाजल जमीन में जा सके।

शहर के कई सरकारी भवन, उद्यान, सरकारी स्कूलों में जलपुर्नभरण यूनिट पहले ही लगाई जा चुकी है। इस साल अन्य जगहों पर भी यह काम किया जाएगा। इसके अलावा रहवासियों को भी अपने घरों की छतों से वर्षा जल जमीन मेंं उतारने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दिल्ली से जल अवॉर्ड प्राप्त वाली टीम ने मेयर को अवार्ड सौंपा। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, मुद्रा शास्त्री, अपर आयुक्त मनोज पाठक, अभय राजनगांवकर उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें