फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आठ साल से अधूरी एमआर-4 रोड,अब हो रही फोरलेन, ब्रिज का निर्माण शुरू

Tue, 30 Jan 2024 02:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस सड़क से मध्य क्षेत्र तक आना काफी आसान हो जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि सिंहस्थ मद से इस सड़क की मंजूरी आठ साल पहले मैने कराई थी। इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। अब यह सड़क फोरलेन बनाई जा रही है।
विज्ञापन
एमआर 4 सड़क बन रही फोरलेन। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के दक्षिणी हिस्से को मध्य क्षेत्र से जोड़ने वाली एमआर-4 रोड को फोरलेन बनाने का काम नगर निगम ने शुरु किया है। यह सड़क 100 फीट चौड़ी बनेगी। आठ साल पहले उज्जैन में लगे सिंहस्थ मेले के समय इंदौर विकास प्राधिकरण ने इस सड़क का एक तरफ का हिस्सा तैयार किया था।

विज्ञापन


अब यह सड़क फोरलेन बनेगी और सीधे एमआर-10 बस स्टेशन से जुड़ेगी। सड़क के अलावा कान्ह नदी पर एक ब्रिज भी बन रहा है। नगर निगम को सड़क बनाने के एवज में इंदौर विकास प्राधिकरण ने 18 करोड़ रुपये दिए है।

चार किलोमीटर लंबी यह सड़क स्वदेशी मिल ब्रिज के समीप से कुर्मेडी तक बन रही है। मुख्य रेलवे स्टेशन से स्वदेशी ब्रिज तक की सड़क नगर निगम पहले ही तैयार कर चुका है। दो साल बाद सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यह सड़क एक साथ तीन रेलवे स्टेशन और दो बस स्टेशन व एक मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगी।

इस सड़क से मध्य क्षेत्र तक आना काफी आसान हो जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि सिंहस्थ मद से इस सड़क की मंजूरी आठ साल पहले मैने कराई थी। इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। अब यह सड़क फोरलेन बनाई जा रही है।

भागीरथपुरा बस्ती के बाधक निर्माण भी हटेंगे

लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के आसपास भागीरथपुरा बस्ती के कारण यह सड़क स्टेशन से आगे नहीं बन पा रही थी। इंदौर विकास प्राधिकरण को बाधक निर्माण हटाने पर काफी मुआवजा देना पड़ता है, इसलिए नगर निगम को उसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। जल्दी ही बाधक निर्माणों को नोटिस दिया जाएगा। इस सड़क के लिए रेल विभाग ने भी जमीन दी थी, लेकिन अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए आईडीए से वापस जमीन मांगी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें