फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: अगस्त के सूखे के बाद जन्माष्टमी पर रातभर से राहत की फुहारें, मानसून के 25 दिन में चाहिए 18 इंच बारिश

Fri, 04 Sep 2026 11:15 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में अगस्त के सूखे के बाद सितंबर की शुरुआत आधी रात से जारी रुक-रुककर बारिश के साथ हुई है। शहर में अब तक 19 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सीजन का कोटा पूरा करने के लिए 18 इंच पानी की और जरूरत है। आगामी दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश का दृश्य। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लंबे इंतजार के बाद सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार आधी रात के बाद से ही शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जन्माष्टमी पर शुक्रवार सुबह कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, हालांकि बाद में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी हो गई। शुक्रवार सुबह तक शहर में आधा इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज
ताजा आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में इंदौर में अब तक कुल 19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि सीजन का कुल कोटा पूरा करने के लिए शहर को अभी भी लगभग 18 इंच और पानी की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञों ने फिलहाल शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मानसून के 25 दिन बचे
अगस्त का महीना इंदौर के लिए काफी सूखा साबित हुआ था। पूरे महीने में शहर में केवल 2 इंच के आसपास ही बारिश दर्ज की गई, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे रह गया था। सितंबर में बदले इस मौसम से अब अच्छी बारिश की आस जगी है। जिले में मानसून सीजन के करीब 25 दिन शेष बचे हैं।
विज्ञापन


सितंबर में होती है अच्छी बारिश
इंदौर के ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो सितंबर में अच्छी बारिश का लंबा इतिहास रहा है। शहर में सितंबर महीने में सर्वाधिक 30 इंच बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1954 में बना था। इसके अलावा 20 सितंबर 1987 को महज 24 घंटे के भीतर पौने 7 इंच बारिश दर्ज की गई थी।

इस बार लंबे समय तक बारिश के आसार
सामान्य तौर पर इंदौर में सितंबर के महीने में लगभग 8 दिन बारिश होती है। हालांकि इस साल मौसम के मौजूदा मिजाज को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि शहर में 15 या उससे अधिक दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें