फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: राहुल गांधी के साथ छात्रों की गूंज रीजनल पार्क क्षेत्र में होगी, पोस्टर किया जारी

Fri, 04 Sep 2026 06:01 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल गांधी का इंदौर में छात्रों से संवाद का मंच तय हो गया है, लेकिन इस आयोजन में कांग्रेस का नाम और निशान नजर नहीं आएगा। रीजनल पार्क के सामने 19 सितंबर को राहुल छात्रों से मिलेंगे।

विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आखिरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल पर मुहर लग गई है। राहुल गांधी रीजनल पार्क के सामने छात्रों से रूबरू होंगे। अब राहुल गांधी की इवेंट टीम 10 सितंबर के बाद आयोजन स्थल पर काम संभालेगी। फिलहाल आयोजन स्थल से झाड़ियां हटाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद मैदान को समतल किया जाएगा।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पहले कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम की मांग की थी, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए स्टेडियम कांग्रेस को आयोजन के लिए नहीं सौंपा। पहले 12 सितंबर को आयोजन होना था, लेकिन अब नई तारीख 19 सितंबर तय की गई है। आयोजन स्थल तय होने के बाद कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।
 

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए बड़ा स्टेज बनाया जाएगा। कार्यक्रम में कहीं भी कांग्रेस के झंडे या लोगो का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आयोजन से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर जो पोस्टर वायरल हो रहा है, उसमें भी कांग्रेस पार्टी या उसके चुनाव चिह्न का उल्लेख नहीं है।

विज्ञापन

 

रीजनल पार्क के सामने खाली पड़ी जिस जमीन पर आयोजन होना है, उसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प रखा गया है। आयोजन 19 सितंबर को शाम 5 बजे से होगा। इंदौर यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
 

कांग्रेस भले ही इस आयोजन में घोषित रूप से नहीं जुड़ी है, लेकिन पर्दे के पीछे आयोजन को सफल बनाने की कमान कांग्रेस नेताओं ने संभाल रखी है। कांग्रेस नेता 50 से ज्यादा कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को इस आयोजन से जोड़ने की कवायद में जुट गए हैं।आयोजन स्थल के लिए रीजनल पार्क क्षेत्र को चुनने की एक वजह यहां कॉलेज और कोचिंग संस्थानों का होना भी है। इंदौर में सबसे ज्यादा विद्यार्थी भंवरकुआं क्षेत्र में रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें