फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सांसद के बंगले में काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने खाया जहर, एमवाय अस्पताल में भर्ती

Thu, 04 Aug 2022 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर सांसद के घर तब सनसनी मच गई, जब वहां काम करने वाले एक कर्मचारी के बेटे ने जहर खा लिया। सुरक्षाकर्मियों की मदद से परिजन उसे एमवाय अस्पताल लाया गया है। सांसद शंकर लालवानी का नाम जुड़ने से खबर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांसद शंकर लालवानी के बंगले में कर्मचारी के बेटे ने जहर खा लिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सांसद के बंगले पर काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने बंगले में ही जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया है। घटना के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस भी पहुंच गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना इंदौर सांसद शंकर लालवानी के मनीषपुरी स्थित घर पर हुई है। 12वीं में पढ़ने वाले  सुजल (19) पिता विजय सिंह को बंगले से उपचार के लिए परिजन और सुरक्षाकर्मी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। खबर लगते ही अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घटना से जुड़ी कोई भी बात कवरेज करने से रोक दिया। कहा कि ये शंकर लालवानी से जुड़ा मामला है कवरेज ना करें। 

सूत्रों की मानें तो नाबालिग के पिता शंकर लालवानी की गाड़ी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे को पढ़ाई के लिए डांटने पर उसने ऐसा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


टीआई संजय सिंह बैस ने बताया कि थाना पलासिया को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। 19 वर्षीय युवक सुजल से बात की तो बताया कि पढ़ाई के लिए माता-पिता डांटते थे तो उसने परेशान होकर जहर खा लिया है। सुजल की हालत अब ठीक है। इनका परिवार सांसद के मोहल्ले में रहता है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें