कर्नल सोफिया को आतंकवादी की बहन बताने वाले मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह सभी की नजरों से तो उतर चुके है, लेकिन गुरुवार को इंदौर में वन अधिकार अधिनियम की संभाग स्तरीय कार्यशाला के पोस्टर्स से भी वे उतर गए। वे पहले पोस्टर में मुस्कुरा रहे थे। पोस्टर के दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी थी। जब यह बात कार्यशाला में आए लोगों को नागवार गुजरी तो फिर मंत्री शाह को छुपाने की कवायद शुरू हो गई।
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अशासकीय सदस्यों,वन अधिकारी समिति के अशासकीय और शासकीय सदस्यों के प्रशिक्षण दिया गया। इंदौर और उज्जैन संभाग के कलेक्टर्स, वन मंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उसमें मौजूद थे। यह कार्यशाला प्रदेश सरकार के जनजाति कार्य विभाग ने आयोजित की है। इस विभाग के मंत्री विजय शाह है। जिन्होंने कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।