विजयपुर उपचुनाव में राम सिंह रावत की हार के बाद वन मंत्रालय पद पाने के लिए कई विधायक व मंत्री लांबिंग कर रहे है। इसमें नागर सिंह चौहान और विजय शाह सबसे आगे है। पहले नागर सिंह चौहान के पास वन मंत्रालय था। शुक्रवार को एक बैठक के सिलसिले में इंदौर आए मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वन मंत्रालय किसे देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अगर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मैं उसे लेने के लिए तैयार ।