फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- डाॅ. आंबेडकर की प्रतिभा से जलते थे नेहरू, हमेशा उन्हें रोकने के षड़यंत्र रचे

Mon, 20 Jan 2025 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बाबा साहब की प्रतिभा से जलते थे इसलिए उन्होंने हर जगह बाबा साहब को रोकने के षडयंत्र रचे। उन्होंने शुरुआत में बाबा साहब को संविधान सभा का सदस्य बनने नहीं दिया था।
विज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाॅ.भीम राव आंबेडकर की जन्मस्थली महू में होने वाली राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा से पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी यात्रा ढोंग बताते हुए कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पर बाबा साहब के अपमान और उनके बनाए संविधान की हत्या करने का पाप लगा हुआ है। इससे मुुक्ति के लिए राजनीतिक नौटंकी के बजाए राहुल को डाॅ.आंबेडकर की जन्मस्थली पर उपवास कर प्रायश्चित करना चाहिए।

 

विजयवर्गीय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बाबा साहब की प्रतिभा से जलते थे इसलिए उन्होंने हर जगह बाबा साहब को रोकने के षडयंत्र रचे। उन्होंने शुरुआत में बाबा साहब को संविधान सभा का सदस्य बनने नहीं दिया था। बाबा साहब अपने वैचारिक कद के कारण सभा के सदस्य बने और उन्होंने संविधान गढ़ा।

 

नेहरू जी ने इसके बाद भी बाबा साहब के खिलाफ कई षडयंत्र रचे। देश के पहले लोकसभा चुनाव में नेहरू जी ने मुंबई में बाबा साहब को हराने के लिए उनके खिलाफ कई जनसभाएं ली। इससे भी काम नहीं चला तो देश में सबसे पहली बार नेहरू जी ने चुनाव के नतीजे में धांधली करवाकर बाबा साहब को लगभग 15 हजार वोट से हरवाया।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि नेहरू ने बाबा साहब के बनाए संविधान में जबरदस्ती वक्फ बोर्ड एक्ट जोड़ दिया और तानाशाह बनी इंदिरा गांधी ने तो संविधान को सूली पर लटकाकर आपातकाल लगा दिया। राहुल गांधी खुद बाबा साहब के संविधान से निर्मित भारत की संसद, न्यायपालिका, कार्यपालिका और भारत के खिलाफ अक्सर टिप्पणी करते है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें