फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में आज से चलेगी मेट्रो ट्रेन, सात दिन मुफ्त की सैर, फिर किराया 20 रुपये

Sat, 31 May 2025 06:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के बाद टिकट लेने के बाद ही मेट्रो ट्रेन में एंट्री मिल पाएगी। जिस तरह एयरपोर्ट पर जांच होती है। वैसे ही मेट्रो ट्रेन में सवार होने से पहले जांच की जाएगी। सामान की जांच अलग से होगी। 
विज्ञापन
आज से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद पहले सप्ताह तक यात्री मुफ्त में सफर कर सकेंगे। इसके बाद अधिकतम किराया 20 रुपये होगा। मेट्रो में 900 यात्री सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन



मेट्रो इंदौर में गांधी नगर से पांच स्टेशन पर चलेगी। ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक होगा। हर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन दो मिनट के लिए रुकेगी। ट्रेन की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।स्टेशन की दूरी दो से तीन मिनट में पूरी होगी।

दो साल पहले इंदौर में मेट्रो ट्रेन का पहला ट्रायल रन लिया गया था। इसके बाद छह किलोमीटर में इस ट्रेन का संचालन हो रहा है। अगले साल तक 17 किलोमीटर लंबाई में ट्रेन चलेगी। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा। हर डिब्बे में स्वचलित दरवाजे होंगे और स्टेशनों पर ट्रेन के आते ही गेट भी आटोमेटिक खुल जाएंगे। हर डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे, यात्रियों की पूरी गतिविधि पर नजर रखेंगे।

 

जांच के बाद मिलेगी एंट्री

मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के बाद टिकट लेने के बाद ही मेट्रो ट्रेन में एंट्री मिल पाएगी। जिस तरह एयरपोर्ट पर जांच होती है। वैसे ही मेट्रो ट्रेन में सवार होने से पहले जांच की जाएगी। सामान की जांच अलग से होगी। फिलहाल टिकट लेकर मेट्रो की सवारी करना होगी। भविष्य में पास भी बनाए जाएंगे।फिलहाल 31 किलोमीटर का रुट पहले चरण में बनेगा, जो एयरपोर्ट, विजय नगर, रिंग रोड, बंगाली काॅलोनी चौराहा, एमजी रोड, राजवाड़ा, बड़ा गणपति होते हुए फिर एयरपोर्ट पर जाकर समाप्त होगा।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें