फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: क्या आप भी बेरोजगार हैं? 800 से ज्यादा पदों पर होने जा रही है बंपर भर्ती, सरकार लगा रही रोजगार मेला

Sat, 26 Sep 2026 08:56 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 29 सितम्बर को शासकीय आईटीआई नन्दानगर में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 8वीं से स्नातकोत्तर और आईटीआई पास 18 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए 800 से अधिक पदों पर शीर्ष कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
नौकरियां। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर (Government ITI) इंदौर में प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु ऋण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। 
विज्ञापन


यह कंपनियां आएंगी
जिसमें अपाल्टो प्रायवेट लिमिटेड, गरूड़ गति एलएलपी, टीसीआईएल, जेजे इंडस्ट्रिज, लाल पैथलैब्स फाउंडेशन, श्याम टाटा मोटर्स आदि के 800 से अधिक रिक्त पदों के प्रारंभिक चयन हेतु उपस्थित रहेंगी। 

इन पदों पर मिलेगी नौकरी
इन संस्थाओं में ऑफिस बॉय, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमिन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेसमैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी/सीएमसी ऑपरेटर, प्रेस ऑपरेटर, वेल्डिंग ऑपरेटर, टूल रूम ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल पद, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सोर्सिंग ऑफिसर, काउंसलर, मोबिलाइज़र, ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रीशियन, प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, वेयरहाउस एसोसिएट, फैक्ट्री हेल्पर तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव सहित फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कंपनियों के प्रतिनिधि द्वारा आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।
विज्ञापन


योग्यता और जरूरी दस्तावेज
उक्त रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लाने की अपील की गई है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें