सियाराम बाबा की हालत में सुधार।
- फोटो : अमर उजाला
निमाड़ के लोकप्रिय संत सियाराम बाबा की हालत में पहले से मामूली सुधार हुआ है, लेकिन कमजोरी होने के कारण वे बिस्तर से उठ नहीं पा रहे है। उन्हें दूध, जूस ,चाय व लिक्डिव डाइट दी जा रही है।
बाबा के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक 24 घंटे निगरानी रख रहे है। आश्रम मेें ही आक्सीजन सिलेंडर, ईसीजी उपकरण, बीपी मशीन सहित अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर बाबा के कक्ष को ही अस्पताल का रुप दे दिया है।
इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव रविवार को खरगोन स्थित भट्यान गांव के आश्रम में बाबा का हाल चाल जानने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाबा की तबीयत में पहले की तुलना में सुधार है।निमोनिया के कारण सप्ताहभर पहले बाबा को सनावद के आश्रम में भर्ती किया गया था, लेकिन बाबा की इच्छा थी कि वे आश्रम में ही रहे और भक्तों से मिले।
बाब के स्वास्थ्य की चिंता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जताई है और डाक्टरों को उनके स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए है। आश्रम में बड़ी संख्या में बाबा के भक्त पहुंच रहे है, लेकिन वे बाबा के खिड़की से ही दर्शन कर रहे है। भक्तों को भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है, ताकि बाबा का स्वास्थ्य और न बिगड़े।