फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आरएसएस के मालवा प्रांत का होगा विभाजन, अब इंदौर और उज्जैन संभाग बनेंगे

Tue, 17 Mar 2026 01:56 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरएसएस अब मालवा प्रांत के स्थान पर इंदौर और उज्जैन संभाग की नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। हरियाणा में हुई बैठक के फैसले के अनुसार, अगले साल मार्च तक यह बदलाव प्रभावी हो जाएगा।  मध्य प्रदेश में संभागों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो सकती है।
विज्ञापन
आरएसएस के प्रांत संघचालक प्रकाश शास्त्री जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मालवा प्रांत के बजाय आरएसएस के इंदौर और उज्जैन संभाग बनेंगे। आरएसएस की हरियाणा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रांत के बजाय संभागीय व्यवस्था करने का फैसला है। अगले साल से इंदौर के मालवा प्रांत में इसका असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 

मालवा प्रांत की रचना 2009 में की गई थी, जिसमें इंदौर और उज्जैन जिले आते थे। अब उसमें भी बदलाव किया गया है। अब इंदौर और उज्जैन संभाग के हिसाब से नई रचना होगी। मध्य प्रदेश में 9 से 11 संभाग हो सकते हैं। संभागों की संरचना प्रांत की तरह ही रहेगी और प्रचारकों को हर संभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।
 

मालवा प्रांत के संघचालक प्रकाश शास्त्री ने बताया कि अगले वर्ष मार्च तक संभागीय व्यवस्था काम शुरू कर देगी। उसमें क्या पद होंगे, इसका फैसला बैठक में होगा।संभाग और क्षेत्र रचना के अलावा प्रदेश कार्यसमिति की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन भी तीन वर्ष में एक बार आयोजित किया जाएगा। इंदौर में इस वर्ष अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

मालवा प्रांत की गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रांत के संघचालक प्रकाश शास्त्री और प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे ने बताया कि मालवा प्रांत में कुल 1359 मंडल हैं, जहां संघ का नेटवर्क है। मालवा प्रांत में 5045 शाखाएं हैं, जिनसे हजारों स्वयंसेवक जुड़े हैं। मालवा प्रांत में लगातार संघ का विस्तार चल रहा है। गृह संपर्क अभियान में संघ की टोलियों ने 32 लाख परिवारों से संपर्क किया और भारत माता के चित्र और पत्रक वितरित भी किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें