फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में आठ माह बाद ट्रैफिक के लिए खुला मालवा मिल ब्रिज, मंत्री विजयवर्गीय ने किया लोकार्पण

Thu, 02 Oct 2025 05:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ब्रिज निर्माण के कारण मार्ग आठ माह से बंद था। इस कारण कई इलाकों के लोगों को रोज ट्रैफिक जाम से परेशान होना पड़ता था। चार प्रमुख मार्गों पर इस एक मार्ग से बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था, लेकिन अब एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मालवा मिल ब्रिज अब ट्रैफिक के लिए खुला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के व्यस्त मार्ग पाटनीपुरा-मालवा मिल पर आठ माह बाद शहरवासियों को नए ब्रिज की सौगात मिली है। इसका लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। खुद मंत्री इस मार्ग के बंद होने से कई बार ट्रैफिक जाम में फंस चुके है।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़े: Indore News: अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, इंदौर के इन कारोबारियों ने चौंकाया
 

इस मार्ग के बंद होने से विजय नगर,कुलकर्णी भट्टा,परदेशीपुरा मार्ग,श्रमिक क्षेत्र, नेहरु नगर सहित 50 से ज्यादा काॅलोनियों के लोगों को राहत मिली है। लोकार्पण समारोह में मेयर पुष्य मित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। व्यापारियों ने इस मौके पर कहा कि निर्माण में तीन माह की देरी हुई और देरी होती तो दीपावली पर होने वाला व्यापार प्रभावित होता। उन्होंने मेयर को भी ब्रिज शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।

 

एक लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगी राहत

ब्रिज निर्माण के कारण मार्ग आठ माह से बंद था। इस कारण कई इलाकों के लोगों को रोज ट्रैफिक जाम से परेशान होना पड़ता था। चार प्रमुख मार्गों पर इस एक मार्ग से बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था, लेकिन अब एक लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


छह करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह ब्रिज भविष्य की 100 फीट चौड़ाई के हिसाब से बनाया गया है। मास्टर प्लान में इस मार्ग की चौड़ाई 100 फीट है, लेकिन इसे 80 फीट चौड़ाई में पांच साल पहले बनाया गया था। तब ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण सड़क के लिए तोड़े गए थे। यदि तब नगर निगम ब्रिज भी बना देता तो अभी आठ माह के लिए सड़क फिर से बंद नहीं करना पड़ती।

 

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें