फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एमपीसीए अध्यक्ष के लिए महाआर्यमन सिंधिया की राह आसान, किसी ने नहीं भरा नामांकन

Sat, 30 Aug 2025 08:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

2 सितंबर को एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में कार्यकारिणी के नामों की घोषणा हो जाएगी। महाआर्यमन के अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया,सचिव सुधीर असनानी, कोषाध्यक्ष संजय दुआ भी लगभग तय है।
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर फिर सिंधिया परिवार का दबदबा बरकरार रहेगा। लंबे समय तक एमपीसीए के अध्यक्ष पर माधव राव सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया काबिज रहे। अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी इस पद को संभालने जा रही है। महाआर्यमन सिंधिया के अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ है,क्योकि उनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन फार्म दाखिल नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें:Indore News: इंदौर में बहने लगी कारें, डेढ़ घंटे में गिरा दो इंच पानी, सड़कों पर बने तालाब

विज्ञापन

 

अब 2 सितंबर को एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में कार्यकारिणी के नामों की घोषणा हो जाएगी। महाआर्यमन के अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनीत सेठिया,सचिव सुधीर असनानी, कोषाध्यक्ष संजय दुआ भी लगभग तय है। कार्यकारिणी सदस्य में राजीव रिसोडकर, प्रशुन कनमड़ीकरण, विजेस राणा व संध्या अग्रवाल के नाम भी  तय है। सहसचिव पद के लिए अमरदीप पठानिया, प्रेम पटेल और राजेश भार्गव ने फार्म लिए थे। पठानिया ने इस पद के लिए फार्म भरा है।

 

खेल से राजनीति तक का सफर

सिंधिया परिवार का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से पुराना नाता है। माधव राव सिंधिया खुद क्रिकेट खेलते थे और अध्यक्ष भी थे। उनके निधन के बाद यह कुर्सी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाली। बाद वे सांसद व मंत्री भी बने। उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी राजनीति में कदम रख चुके है। वे कई बार अपने पिता के साथ चुनावी सभा में देखे जा चुके है और जनसंपर्क भी करते है। अब वे एमपीसीए अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें