फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: फरारी में पत्नी को भी साथ ले गया था अनवर, गहने बेचकर बिताए दिन

Sat, 30 Aug 2025 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था तो उसे इस बात की जानकारी लग गई थी, वह इंदौर से बस से भोपाल गया। बताते है कि अनवर ने कुछ कांग्रेस नेताअेां से भी मदद मांगी, लेकिन लव जिहाद का मामला होने के कारण उसे मदद नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
पार्षद अनवर कादरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद के लिए इंदौर में दो युवकों को पैसा देने वाले पार्षद अनवर डकैत से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। ढाई माह तक वह अलग-अलग शहरों में रहा। पहले वह नागपुर गया। इसके बाद हैदराबाद, सिलीगुड़ी में रहा। फिर गोरखपुर होते हुए नेपाल जा पहुंचा। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी हयर पत्नी के गहने बेचकर उनसे फरारी काटी। बाद में नेपाल से पत्नी को उसने फिर भेज दिया था। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि फरारी के दौरान उसके साथ कौन कौन संपर्क में था। पुलिस उन्हें भी आरोपी बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ेंIndore News: RBI गवर्नर बोले- भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

बस से भागा था भोपाल

जब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था तो उसे इस बात की जानकारी लग गई थी,  वह इंदौर से बस से भोपाल गया। बताते है कि अनवर ने कुछ कांग्रेस नेताअेां से भी मदद मांगी, लेकिन लव जिहाद का मामला होने के कारण उसे मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद वह भोपाल से नागपुर की तरफ चला गया।

विज्ञापन



अनवर की बेटी आयशा दिल्ली में रहती है। अनवर उससे भी मिलने पहुंचे। आयशा ने ही अनवर के लिए टिकट की बुकिंग और उसके दिल्ली आने का इंतजाम किया था।अनवर पर केस दर्ज होने के बाद उसके परिवार के लोग भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। आयशा दिल्ली में रह रही थी। पुलिस ने उसे अनवर की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया था।

 

नहीं दिए मैने पैसे

अनवर ने पुलिस पूछताछ में खुद पर लगे आरोपों को नकारा। उसने कहा कि उसने लव जिहाद की फंडिंग के लिए युवकों को राशि नहीं दी। दोनो बेवजह नाम ले रहे है।आपको बता दें कि बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। उन्होंने बताया था कि अनवर डकैत ने उन्हें हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनसे विवाह करने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने डकैत को आरोपी बनाया था।

 

संपत्ति और पार्षदी बचाने के लिए हुआ पेश

अनवर कादरी के फरार रहने के कारण उसकी संपत्ति कुर्क हो सकती थी। इसके अलावा संभागायुक्त ने पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव भी तैयार कर रखा था। इस कारण कादरी को पेश होना पड़ा। कादरी पर कई प्रकरण दर्ज है। अनवर कादरी ने उज्जैन में एक डकैती डाली थी। तब से उसके नाम के साथ डकैत भी जुड़ गया था। इसके बाद वह इंदौर के आजाद नगर में रहने लगा। उनसे एक युवक पर जानलेवा हमला भी किया था।

अनवर पर अलग-अलग थानों में पंद्रह से ज्यादा मामले दर्ज है। फिलहाल कादरी पर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश करने के गंभीर आरोप हैं। लव जिहाद की फंडिंग के मामले में कादरी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। कादरी तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर पार्षद रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें