फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रक्षाबंधन के लिए खूब हुई खरीददारी, खजराना गणेश को बंधेगी सबसे बड़ी स्वदेशी राखी

Fri, 08 Aug 2025 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रक्षाबंधन के पहले इंदौर में खूब खरीददारी हुई। शुक्रवार को राजवाड़ा क्षेत्र में पैर रखने लायक जगह नहीं थी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। इसके अलावा शहर के माॅल में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ थी।
विज्ञापन
खजराना गणेश के लिए तैयार राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां हो चुकी है। शुक्रवार को राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में खरीददारी के लिए खूब भीड़ जुटी। राजवाड़ा की तरफ इस कारण नो व्हीकल जोन किया गया। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर में गणपति बप्पा को रक्षाबंधन के दिन शनिवार को सवा तीन फुट की राखी बांधी जाएगी।

विज्ञापन

 



 

इस राखी को रुद्राक्ष, सुपारी,लौंग,इलाइची,चांदी सोना वर्क सहित स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल किया है। यह राखी इंदौर का पालरेचा परिवार हर साल तैयार करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि पहले राखी में चीन की वस्तुओं का इस्तेमाल होता था लेकिन इस बार चीन की वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं किया और स्वदेशी राखी बनाई। यह राखी ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित है। यह स्वदेशी राखी 9 अगस्त को खजराना गणेश को शुभ मुहुर्त में बांधी जाएगी। 

 

रक्षाबंधन के पहले खूब खरीददारी

रक्षाबंधन के पहले इंदौर में खूब खरीददारी हुई। शुक्रवार को राजवाड़ा क्षेत्र में पैर रखने लायक जगह नहीं थी। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। इसके अलावा शहर के माॅल में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ थी। भाई अपनी बहनों के लिए उपहार लेते नजर आए। इंदौर के नाथ मंदिर मार्ग पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर लोगों ने कतार लगाकर मिठाई खरीदी।

 

यह है रक्षाबंधन के मुहूर्त

ज्योतिष्यों के अनुसार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 7.40 से 9.17 तक है। इसके अलावा दोपहर 12.6 बजे से 12.58 तक रहेगा। शाम को 7.2 बजे से रात्रि 8.24 बजे अौर रात्रि 9.47 से रात 11.10 बजे तक भी राखी बांधी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें