आलीराजपुर में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के आठ ठिकानों पर लोकायुक्त विभाग ने छापा मारा है। अफसरों को बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। इंदौर में पलासिया स्थित फ्लैट के अलावा बिजनेस पार्क और एरोड्रम रोड स्थित दफ्तर में टीम पहुंची।
तीन माह पहले हुए थे सेवानिवृत्त
भदौरिया के इंदौर-ग्वालियर के ठिकानों पर मारे गए छापे के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद रुपये मिले है। जिसमे पांच हजार यूरो की विदेशी मुद्रा भी मिली है। इसके अलावा डेढ किलो सोन के बिस्किट, एक किलो सोने के आभूषण,दो किलो चांदी भी लोकायुक्त की टीम ने बरामद किए है। भदौरिया का बेटा सूर्यांश फिल्मों में भी निवेश करता था। इसमें भी भदौरिया की पैसा लगा है। भदौरिया व उनके परिवार के पांच लाॅकर भी है। गुरुवार को उन लाॅकरों को भी खोला जाएगा। भदौरिया के बेटे के मंहगी बाइकों को भी शौक है। वह भी फ्लैट के नीचे पार्क थी। भदौरिया के दो टाउनशिपों में प्लाॅट भी मिले।
तनख्वाह दो करोड़,कमाए करोड़ रुपये
भदौरिया के नौकरी में लगने से सेवानिवृत होने तक के सेवाकाल में दो करोड़ रुपये की पगार उन्हें मिली, लेकिन छापे के दौरान आठ करोड़ रुपये के निवेश, खर्च का लिंक सामने आया है। अफसरों का कहना है कि भदौरिया ने नौकरी में भ्रष्टाचार से भी काफी संपत्ति अर्जित की।