फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, टैंकर को लेकर भाजपा नेता से विवाद, जेल भेजा

Sun, 20 Apr 2025 06:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नेता प्रतिपक्ष चौकसे की गली में ही भाजपा नेता कपिल पाठक रहते है। वे विधायक कोटे से पानी के टैंकर से वार्ड में जल वितरण कराते है। वे गली में टैंकर से पानी बंटवा रहे थे, तो टैंकर हटाने की बात पर कपिल का विवाद चिंटू चौकसे के भतीजे से हुआ।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे सहित आठ लोगों के खिलाफ हीरानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पार्षद के भतीजे का विवाद पानी के टैंकर को लेकर उनकी गली में रहने वाले कपिल पाठक से हुआ था। कपिल भाजपा नेता है और विधायक रमेश मेंदोला के समर्थक है।

 

केस दर्ज होने के बाद चिंटू चौकसे के समर्थक बड़ी संख्या में हीरानगर थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में नेता प्रतिपक्ष को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल के लिए रविवार सुबह एमवाय अस्पताल भेजा। मेडिकल के बाद उन्हें एमजी रोड थाने ले जाया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद चौकसे को जेल भेज दिया है। चौकसे के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा लगाई गई है। 

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें:लू के कहर से बदला स्कूलों का समय, अगले 3 दिन और बढ़ेगी तपिश

नेता प्रतिपक्ष चौकसे की गली में ही भाजपा नेता कपिल पाठक रहते है। वे विधायक कोटे से पानी के टैंकर से वार्ड में जल वितरण कराते है। वे गली में टैंकर से पानी बंटवा रहे थे, तो टैंकर हटाने की बात पर कपिल का विवाद चिंटू चौकसे के भतीजे से हुआ।


इस बीच चिंटू चौकसे व उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया और लोहे की राड से कपिल पर हमला हो गया। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर चौकसे सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में चौकसे समर्थकों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष घटना के समय शादी में गए थे। उनका नाम की रिपोर्ट राजनीतिक रंजिश के चलते लिखवाई गई है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी की खबर लगते ही चौकसे के समर्थक बड़ी संख्या में थाने के बाहर एकत्र हो गए और देर तक नारेबाजी की। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा के तहत केस दर्ज किया है।  इस मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिलने पहुंचे और कहा कि वे मौजूद ही नहीं थे और आरोपी बनाया गया। इस मामले में चिंटू चौकसे ने कहा कि घटना मामूली है, लेकिन हत्या के प्रयास का मुकदमा लगाया गया है। वे तो शादी में गए थे। भाजपा की सरकार नहीं प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।  

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें