फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, दीपावली का सामान खरीदने बाजार गए थे मां और छोटा भाई

Sun, 08 Nov 2026 04:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय ड्राइवर सन्नी ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां और भाई दीपावली की खरीदारी करने गए थे। पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सन्नी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, जहां शनिवार रात 27 वर्षीय ड्राइवर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य त्यौहार की खरीदारी के लिए बाजार गए हुए थे। जब मां और छोटा भाई घर लौटे, तो युवक का शव फंदे पर लटका देखकर हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी और बेरोजगारी बनी वजह
मृतक की पहचान 27 वर्षीय सन्नी पिता जुगल सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से कार ड्राइवर था। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सन्नी पिछले काफी समय से नौकरी न मिलने और गंभीर आर्थिक तंगी के कारण अत्यधिक मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था सन्नी
पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार सन्नी के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका था। पिता की मृत्यु के बाद पूरे घर का पालन-पोषण और आर्थिक जिम्मेदारी सन्नी के कंधों पर ही थी। शनिवार को वह अपने काम से सामान्य समय से जल्दी घर लौट आया था और सीधे अपने कमरे में चला गया था। घर चलाने में आ रही निरंतर समस्याओं और बेरोजगारी के तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल फोन जब्त
लसूड़िया थाना पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आत्महत्या जैसा कदम उठाने से ठीक पहले सन्नी ने अपने मोबाइल पर किसी व्यक्ति से बातचीत की थी। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें