फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रीगल चौराहे के पेेट्रोल पंप पर मिली अनियमितता, पेट्रोल टैंक सील

Wed, 29 May 2024 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक पेट्रोल पंप की जांच के लिए नाप तौल विभाग और खाद्य विभाग की टीम पहुंची। जांच के दौरान उन्हें स्टाॅक में गड़बड़ी मिली है। 
अफसरों ने पंप से सेंपल भी लिए है। 
विज्ञापन
पम्प पर स्टाॅक की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रीगल तिराहे पर स्थित मारुति पेट्रोल पंप की जांच के लिए बुधवार को नाप तौल विभाग का अमला पहुंचा। पंप को लेकर अफसरों को शिकायत मिली थी। खाद्य विभाग और नाप तौल विभाग के संयुक्त जांच दल ने पंप पर जाकर जांच शुरू की।

अफसरों ने पहले नाप में पेट्रोल भरकर देखा। नाप सही पाया गया,लेकिन पेट्रोल के स्टाॅक में अंतर मिला। इस कारण अफसरों ने डिस्पेंसरी यूनिट और पेट्रोल टैंक को सील किया। अफसरों ने पंप का स्टाॅक रिकार्ड भी जांचा। पंप से एकत्र किए गए सेंपल जांच के लिए भेजे गए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें