फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जरूरतमंद होनहारों को आर्थिक सहयोग की पहल, ताकि भविष्य संवारने में न आए कोई अड़चन

Tue, 06 Aug 2024 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिन्होंने वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पहल के तहत, राज्य के तीन टॉपर्स और इंदौर जिले के तीन टॉपर्स अपनी मार्कशीट भेजकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड के टॉपरों को करेंगे प्रोत्साहित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर सहित मध्य प्रदेश के होनहारों और जरूरतमंद विद्यार्थियों के काम की खबर है। ऐसे छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जा रही है, जिन्होंने 10-12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने की ये पहल इंदौर के एक ज्वेलर्स ने की है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के टॉप स्टूडेंट्स को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप शुरू की जा रही है। यह स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को दी जाएगी, जिन्होंने वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश बोर्ड से कक्षा दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पहल के तहत, राज्य के तीन टॉपर्स और इंदौर जिले के तीन टॉपर्स अपनी मार्कशीट भेजकर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंदौर में 7 अगस्त को ये स्कॉलरशिप दी जाएगी।

संस्थान की ओर से बताया गया कि हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हम समाज के उन वर्गों की मदद करें, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाइयों को छू सकते हैं। स्कॉलरशिप के माध्यम से हम उन प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो हमारे देश का भविष्य हैं। हमें गर्व है कि हम उनकी शिक्षा में योगदान दे पाने में सक्षम हैं। हम सभी टॉपर्स को इस अद्भुत अवसर के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपनी उच्च शिक्षा में भी इसी प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें