फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मनी लांड्रिंग का डर बताकर इंदौर में उद्योगपति की बहू किया डिजिटल अरेस्ट, 1.60 करोड़ ठगे

Thu, 28 Nov 2024 09:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सायबर ठगी की शिकार उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू वदंना गुप्ता हुई। वे प्रगति विहार काॅलोनी में रहती है। वे शेयर खरीदे बेचने वाले एक समूह से जुड़ी है। वंदना ने सायबर सेल के अफसरों को बताया कि उनके पास एक वाट्सअप काॅल आया था।
विज्ञापन
इंदौर में फिर डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक उद्योगपति की बहू को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से जुड़े मनी लांड्रिंग केस का हवाला महिला को दिया था। ठगों ने खुद को ईडी का अधिकारी बताते हुए घंटों तक महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और अपने खातों में 1 करोड़ 60 लाख रुपये डलवा लिए। इसके लिए उन्होंने महिला से एफडी भी तुड़वा दी। ठगे जाने का एहसास होने पर महिला ने नेशनल साइबर क्राइम की हेल्पलाइन पर शिकायत की।

 

इंदौर में सायबर ठगी की शिकार उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू वदंना गुप्ता हुई। वे प्रगति विहार काॅलोनी में रहती है। वे शेयर खरीदे बेचने वाले एक समूह से जुड़ी है। वंदना ने सायबर सेल के अफसरों को बताया कि उनके पास एक वाट्सअप काॅल आया था। जिसमें ठगों ने खुद को ईडी अफसर बताया। नकली अफसरों ने वंदना से कहा कि नरेश गोयल केस की जांच में आपके खाते में भी काला धन होने की जानकारी मिली है।

 

इस कारण आपके खिलाफ भी मनी लांड्रिंग का केस दर्ज हुआ है। उन्होंने खातों की जानकारी के नाम पर वंदना से आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज की काॅपी ले ली। ठग बार-बार जेल भेजने की धमकी भी वंदना को दे रहे थे। इससे घबरा कर वंदना ने 1.60 करोड़ रुपये ठगों द्वारा दिए गए खातों में जमा करा दिए। आपको बता दे कि इंदौर में सायबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे है। अभी तक इंदौर संभाग में दस माह में 65 केस दर्ज हो चुके है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें