गुरुवार रात को शहर के एमजी रोड, तुकोगंज, चंद्र नगर रोड, मधु मिलन मार्ग सहित कई मार्गों पर डामर का पेंचवर्क शुरू कर दिया गया। यातयात बाधित न हो, इसलिए रात का समय इस काम के लिए चुना गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इंदौर में शहरवासियों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। मानसून सीजन खत्म होने के बाद नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्ग पर पेंचवर्क शुरू कर दिया है। इस बार बारिश के कारण शहर की कई मार्गों पर गड्ढे हो गए थे। इससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी आती थी। गड्ढों के कारण कई हादसे भी हुए।
विज्ञापन
खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने भी भाजपा निगम परिषद को घेरना शुरू कर दिया था।गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने मुसाखेड़ी क्षेत्र में खराब सड़क पर बैठकर प्रदर्शन भी किया था और नगर निगम परिषद सम्मेलन में भी इसका मुद्दा उठाया था। गुरुवार रात को शहर के एमजी रोड, तुकोगंज, चंद्र नगर रोड, मधुमिलन मार्ग सहित कई मार्गों पर डामर का पेंचवर्क शुरू कर दिया गया। यातायात बाधित न हो, इसलिए रात का समय इस काम के लिए चुना गया।
अफसरों का कहना है कि बारिश के समय डामर प्लांट शुरू नहीं हो पाते हैं और वर्षा काल के दौरान किया गया पेंचवर्क ज्यादा समय तक नहीं चलता।इस कारण मानसून खत्म होने का इंतजार किया जा रहा था।अब शहर की सड़कों पर गड्ढे भरना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
निर्माण कार्य और जलजमाव के कारण सड़क खराब
शहर में कुछ स्थानों पर ब्रिज निर्माण, सीवरेज लाइन,मेट्रो ट्रैक का निर्माण हो रहा है। इस कारण बारिश में उसके आसपास की सड़क भी खराब हो गई थी। सत्यसांई चौराहा की सर्विस रोड, एमआर 10 रोड, खजराना सर्विस रोड,अटल द्वार रोड सहित कई मार्गों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे।
मेघदूत गार्डन मार्ग पर सड़क धंसने का मामला तो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। इस मामले में निगम ने टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार पर बैगर अनुमति सड़क खोदने पर जुर्माना भी लगाया था।