फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर का आरएनटी बनेगा माॅडल रोड, कुर्सियां, म्यूरल लगना शुरू

Sun, 20 Oct 2024 09:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सौर ऊर्जा से चलने वाले लैंप और एलईडी भी इस मार्ग को सजाया जाएगा। मार्ग के फुटपाथ वाले हिस्से पर गजिबो, ग्रीन कार्पेट घास भी लगाई जाएगी। डेढ़ साल पहले इस माॅडल रोड को बनाने की योजना तैयार की गई थी। अब यहां काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
आरएनटी मार्ग माॅडल रोड बनेगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रवींद्र नाथ टैगोर मार्ग (आरएनटी) को नगर निगम माॅडल रोड की तर्ज पर तैयार कर रहा है। पहले चरण में सड़क के दोनों तरफ फुटपाथों पर इंटरलाकिंग टाइल्स और सीमेंट के छोटे पोल लगाए गए हैं। इसके अलावा फुटपाथ पर बैठने के लिए बैंच भी लगाई जा रही हैं। यह इंदौर का दूसरा आदर्श रोड होगा। इससे पहले ग्रेटर कैलाश अस्पताल रोड को आठ साल पहल इसी तरह विकसित किया गया था।

विज्ञापन


गांधी प्रतिमा से नेहरू प्रतिमा तक डेढ़ किलोमीटर लंबे आरएनटी मार्ग की चौड़ाई 100 फीट से ज्यादा है। इस मार्ग पर महात्मा गांधी की प्रतिमा, रवींद्र नाट्य गृह, ऐतिहासिक रानी सराय में चलने वाला पुलिस कमिश्नर कार्यालय, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय का मुख्यालय है। हिंदी साहित्य समिति का ऐतिहासिक भवन, होटलें, पंडित नेहरू की प्रतिमा, प्रदेश का सबसे बड़ा दवा बाजार भी है। इस मार्ग के फुटपाथ पर नगर निगम देवी अहिल्या पर आधारित एक म्यूरल भी तैयार कर रहा है। उसे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय परिसर के बाहर लगाया जाएगा।

इसके अलावा खुशबूदार और रंग-बिरंगी पत्तियों के पौधे भी फुटपाथ पर लगाए जाएंगे। सौर ऊर्जा से चलने वाले लैंप और एलईडी से भी इस मार्ग को सजाया जाएगा। मार्ग के फुटपाथ वाले हिस्से पर गजिबो, ग्रीन कार्पेट घास भी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


दो माह में पूरा होगा काम
डेढ़ साल पहले आरएनटी मार्ग को माॅडल रोड को बनाने की योजना तैयार की गई थी। अब यहां काम शुरू हो चुका है। इस माॅडल रोड पर नेकी की दीवार, लाइब्रेरी की व्यवस्था भी रहेगी। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि दो माह के भीतर माॅडल रोड तैयार हो जाएगा। इस मार्ग के दो प्रमुख  चौराहे रीगल स्थित गांधी प्रतिमा और मधुमिलन चौराहे के समीप नेहरू प्रतिमा की रोटरी को भी आकर्षक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें