फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: टैक्स बकाया मामले में गुरुद्वारे का दफ्तर और बैंक ऑफिस सील, सिख समाज ने जताई नाराजगी

Wed, 26 Mar 2025 07:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वर्षों से सफाई, जल और संपत्ति कर नगर निगम में जमा नहीं हुआ है। जब कर्मचारी गुरुद्वारे में नोटिस लगाने पहुंचे तो वहां मौजूद सेवादारों ने विरोध जताया। लेकिन कर्मचारी नहीं माने और टैक्स नहीं जमा करने का हवाला देते हुए कार्यालय भी सील कर दिया।
विज्ञापन
सील लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बकाया प्राॅपर्टी, वाटर और सफाई टैक्स के लिए नगर निगम अभियान चला रहा है। वर्षों से जिन संस्थानों ने टैक्स नहीं भरे हैं। उनके खिलाफ सख्ती भी बरती जा रही है। इंदौर में नगर निगम के राजस्व विभाग ने राजवाड़ा क्षेत्र के इमली साहेब गुरुद्वारे का कार्यालय, गुरुद्वारे में संचालित बैंक और अन्य दुकानों पर ताले लगाकर सील कर दिया। यहां की पांच दुकानें सील की गई थी। जब दफ्तर सील होने की खबर गुरु सिख सभा के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बता दें कि सभा पर 13 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। वर्षों से सफाई, जल और संपत्ति कर नगर निगम में जमा नहीं हुआ है। जब कर्मचारी गुरुद्वारे में नोटिस लगाने पहुंचे तो वहां मौजूद सेवादारों ने विरोध जताया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने और टैक्स नहीं जमा करने का हवाला देते हुए कार्यालय भी सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: पारा पहुंचा 40 के पार, इंदौर में चल रही लू, अगले 2 दिन छूटेंगे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गुरु सिंह सभा के सचिव प्रीतपाल सिंह भाटिया ने इस एक्शन पर नाराजगी भी जाहिर की। इसके बाद पदाधिकारी मेयर पुष्य मित्र भार्गव से मिलने पहुंचे और विरोध जताया। मेयर ने कार्यालय की सील खुलवाई और मौके पर पहुंचे दोषी कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही। पदाधिकारियों ने टैक्स जमा करने का आश्वासन भी दिया है। राजवाड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद की 13 दुकानें भी सील की गई। दुकानदारों ने वर्षों से टैक्स नहीं भरा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें