फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर का बीआरटीएस हट नहीं पाया, लोग खुद बस लेन में ले जाने लगे वाहन

Thu, 03 Jul 2025 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नगर निगम बीआरटीएस को हटाने के काम शुरू नहीं कर पाया। चार माह पहले दिखावे के लिए 400 मीटर में रैलिंग हटाए गए थे। अब नगर निगम इस कॉरिडोर को तोड़ने के लिए तीसरी बार टेंडर निकाल रहा है, क्योंकि पहले दो बार कोई ठेकेदार आगे नहीं आया था।
विज्ञापन
बस लेन में चल रही कारें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले बीआरटीएस प्रोजेक्ट की बस लेन में अब मिक्स लेन ट्रैफिक चलने लगा है। चार माह पहले इसे हटाने का फैसला सरकार ने लिया, लेकिन टेंडर मंजूर नहीं होने के चक्कर में निगम इसे हटा नहीं पा रहा है। इसके बाद शहरवासियों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने खुद ही बस लेन का उपयोग वाहनों के लिए शुरू कर दिया। अब बस लेन में सिटी बसों के साथ मिक्स ट्रैफिक भी नजर आ रहा है। बस  लेन का सबसे ज्यादा उपयोग एलआईजी से गीताभवन के बीच हो रहा है,क्योकि यहां मोटर व्हीकल लेन संकरी है।

 

नगर निगम बीआरटीएस को हटाने के काम शुरू नहीं कर पाया। चार माह पहले दिखावे के लिए 400 मीटर में रैलिंग हटाए गए थे। अब नगर निगम इस कॉरिडोर को तोड़ने के लिए तीसरी बार टेंडर निकाल रहा है, क्योंकि पहले दो बार कोई ठेकेदार आगे नहीं आया था। सुबह और शाम के समय बीआरटीएस पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। इस कारण अब वाहन चालक ही बस लेन का उपयोग करने लगे है।

विज्ञापन

बीआरटीएस तोड़ने के लिए कोई राजी नहीं
 

- कामन व्हीकल लेन में वाहनों का जाम लगा रहता है, जबकि बीआरटीएस की बस लेन खाली पड़ी रहती है।

- लोगों ने खुद ही बस लेन से अपनी गाड़ियां निकालना शुरू कर दिया है।

- स्मार्ट सिटी कंपनी ने जीपीओ चौराहा से व्हाइट चर्च चौराहा तक बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का काम शुरू किया था, लेकिन यह काम बहुत चुनौतीपूर्ण है।

- निगम ने दो बार बीआरटीएस तोड़ने के काम का टेंडर निकाला था, लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आया।

- नगर निगम अब टेंडर की शर्तों में परिवर्तन कर तीसरी बार बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का टेंडर निकाल रहा है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें