फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर

Sun, 13 Apr 2025 11:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देर रात मंदिर पहुंचे विधायक के बेटे रुद्राक्ष से पुजारी ने धार्मिक मान्यता का हवाला देते हुए गेट खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज रुद्राक्ष ने पहले होमगार्ड से बदसलूकी की फिर पुजारी पर गेट खोलने का दबाव बनाया। पुजारी उपदेशनाथ ने इस घटना की शिकायत थाने में की। 
विज्ञापन
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास की माता टेकरी पर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला पर दादागीरी करने का आरोप मंदिर के पुजारी ने लगाया है। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला 15 गाड़ियों का काफिला लेकर चामुंडा माता मंदिर पहुंचा, तब तक पट बंद हो चुके थे। पट बंद होने के बावजूद उनसे पुजारी पर दबाव बनाया और उनके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत पुजारी ने देवास के कोतवाली थाने में की। विधायक पुत्र की ये हरकत अब चर्चा में बनी हुई है।

विज्ञापन



 

ये खबर भी पढ़ें: 18 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत, पढ़ाई करते समय ही थम गई सांसें

घटना के अनुसार रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ 15 गाड़ियों का काफिला लेकर मंदिर पहुंचा था। इनमें लालबत्ती की कार भी थी और वह चालू थी। रुद्राक्ष कार से उतरा और दोस्तों के साथ मंदिर पहुंचा। रात के एक बज चुके थे। इस कारण मंदिर के पट बंद हो गए थे। शुक्ला ने पुजारी पर कहा कि वे और उसके दोस्त पूजा करना चाहते हैं, इसलिए गेट खोल दो। पुजारी ने धार्मिक मान्यता का हवाला देते हुए गेट खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज रुद्राक्ष पहले होमगार्ड से बदसलूकी की। पुजारी पर गेट खोलने का दबाव बनाया। पुजारी उपदेशनाथ ने इस घटना की शिकायत थाने में की। इस मामले में पुलिस ने देवास निवासी जीतू रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: गार्डन सिटी से गैस चैंबर बना इंदौर, हरियाली गई, विनाश आया

विज्ञापन


पुजारी ने बताई घटना
चामुंडा माता मंदिर के पुजारी उपदेशनाथ ने बताया कि देर रात मंदिर के पट बंद हो गए थे। इसके बाद कुछ लोग आए और उन्होंने मंदिर के पट खोलने  को लेकर कहा, जब मैंने मना करा तो उन्होंने कहा कि हमारी बात प्रशासन के अधिकारियों से हो गई है। मंदिर के पट खोल दो। फिर मैंने ने कहा कि मेरी बात करा दो, इसके बाद मंदिर के पट खुलेंगे। इतने में वो लोग मेरे साथ में गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


पहले भी रहा है विवादों से नाता
बता दें कि विधायक पुत्र रुद्राक्ष पहले भी नियमों का उल्लघंन कर चुका है। पांच माह पहले बीआरटीएस की बस लेन में निजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। वह अपने काफिले के साथ बस लेन में घुसा था। इसके अलावा उसने इंदौर के खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए, जबकि गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें