फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Metro: इंदौर मेट्रो का सर्वे पूरा, अब मिलेगी कमर्शियल रन की मंजूरी, किराया भी होगा तय; जानें क्या खास?

Sun, 22 Mar 2026 07:45 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Metro: इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन अप्रैल माह में शुरू हो सकता है। इसके संचालन की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो रेल कार्पोरेशन मेट्रो ट्रेन का किराया तय करेगी। मेट्रो 17 किलोमीटर के क्षेत्रों को कवर करेगी।  
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन का सर्वे खत्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट के 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में संचालन की राह अब लगभग साफ हो गई है। यात्रियों को जल्द ही सुगम और तेज सफर की सुविधा मिल सकेगी।कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम ने मेट्रो ट्रेन, ट्रैक और स्टेशनों का अलग-अलग स्तरों पर विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई। हालांकि, कुछ छोटे सुधार सुझाए गए हैं, जिन पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब टीम अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी, जिसके बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

चार दिन तक चले इस सर्वे के दौरान मेट्रो ट्रेन को विभिन्न गति पर चलाकर परीक्षण किया गया। ट्रेन को अधिकतम 60 किमी/घंटा की रफ्तार पर भी दौड़ाया गया। ट्रैक के मोड़ और ढलान वाले हिस्सों की विशेष रूप से जांच की गई, ताकि भविष्य में 80 किमी/घंटा की गति से संचालन में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के चलते गांधी नगर से बागड़दा तक छह किलोमीटर हिस्से में अस्थायी रूप से मेट्रो संचालन बंद किया गया था, जिसे अब पुनः शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

संचालन की मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो कॉर्पोरेशन किराया तय करेगा। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक (करीब 17 किमी) अधिकतम किराया 80 रुपये तक हो सकता है। फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में अधिकतम किराया 30 रुपये है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी कम है। इस 17 किलोमीटर के रूट में बस स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी जुड़ी हुई हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

मेट्रो फैक्ट फाइल

  • 30 किलोमीटर ट्रैक पूरा होने पर हर 30 मिनट में मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।
  • शहर में कुल 28 स्टेशनों से मेट्रो गुजरेगी।
  • किराया 20 से 80 रुपये के बीच होगा, जिसे पांच जोन में विभाजित किया गया है।
  • वर्तमान में 6–7 किलोमीटर हिस्से में संचालन जारी है, जहां अधिकतम किराया 30 रुपये है।
  • 20 से अधिक मेट्रो ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है।
  • एक ट्रेन में लगभग 450 यात्री सफर कर सकेंगे।
  • ट्रेनों में खड़े यात्रियों के लिए पोल और ग्रिप की सुविधा दी गई है।
  • सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें