फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पुष्य नक्षत्र में खिल उठे इंदौर के मार्केट, सुबह से लेकर देर रात तक खरीददारी

Tue, 14 Oct 2025 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट में भी अच्छा माहौल है, हालांकि वाहन और उपकरणों की खरीददारी धनतेरस पर होगी, लेकिन लोग अभी से बुकिंग व अन्य औपाचारिकताएं पुरी करने दुकानों पर आ रहे है। कार, दोपहिया वाहनों की बुकिंग सप्ताह भर से हो रही है।
विज्ञापन
सराफा में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली त्यौहार के पहले आए पुष्य नक्षत्र की रौनक इंदौर के बाजारों में नजर आने लगी है। मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक शहर के सराफा, क्लाथ मार्केट, शोरुमों में भीड़ देखने को मिली। सोने और चांदी के भाव तेज है, फिर भी लोगों ने पुष्य नक्षत्र में इसकी खरीददारी की।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Indore: इंदौर के उम्रदराज हाथी मोती को वनतारा भेजने की सिफारिश, जू प्रबंधन ने कहा संभव नहीं

इस बार कम वजन के मंगलसूत्र, अंगूठी व मंगलसूत्रों की बिक्री ज्यादा हुई। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्के भी खूब खरीदे जा रहे है।एमजी रोड के ज्वेलरी शोरुमों में भी खूब सजावट की गई और रात तक ग्राहकी होती रही। 
 

उधर आटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक मार्केट में भी अच्छा माहौल है, हालांकि वाहन और उपकरणों की खरीददारी धनतेरस पर होगी, लेकिन लोग अभी से बुकिंग व अन्य औपाचारिकताएं पुरी करने दुकानों पर आ रहे है। कार, दोपहिया वाहनों की बुकिंग सप्ताह भर से हो रही है। जीएसटी की स्लैब कम होने का फायदा कंपनियां ग्राहकों को भारी भरकम छूट के साथ दे रही है।

 

व्यापारियों का कहना है कि पिछली दीपावली की तुलना में इस बार ग्राहकी में ज्यादा उठाव है। सराफा बाजार एसोसिएशन के हुकुम सोनी के बताया कि भले ही सोने-चांदी के भाव ज्याद है, लेकिन ग्राहक शगुन के तौर पर खरीददारी कर रहे है। सोने से ज्यादा डिमांड चांदी की है। सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की मांग है। पुष्य नक्षत्र में व्यापारियों ने बही खाते भी खरीदे है। पूजन के बाद नए हिसाब उसमें लिखे जाएंगे।

 

क्या है पुष्य नक्षत्र का महत्व

पुष्य नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है, जिसे बहुत शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इसका स्वामी ग्रह शनि है और देवता बृहस्पति है।इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र कहा जाता है और यह धन, यश, वैभव, स्थायित्व एवं अमरता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के त्यौहार के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में सबसे ज्यादा खरीददारी होती है। सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन, निवेश आदि के लिए पुष्य नक्षत्र को पवित्र मुहूर्त माना जाता है।विवाह को छोड़कर सभी शुभ कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें