फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Bypass News: इंदौर बायपास पर हर दिन 15 लाख से ज्यादा की टोल वसूली, पर बदले में मिल रहे जाम और गड्ढे

Thu, 25 Sep 2025 08:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Bypass Road News:  50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक वाहनों से हर दिन 15 लाख से ज्यादा टोल टैक्स कंपनी लेती है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर खराब सड़क ही मिल रही है। छह लेन निर्माण के समय न तो पूरी सर्विस रोड बनी और न ही ज्यादा ब्रिज बनाए गए। अब उस गलती को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर बायपास पर हो रही टोल वसूली पर नहीं मिल रही जाम और गड्ढे से मुक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indore Local News: करीब 1200 किलोमीटर लंबे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई में सबसे खराब हालत इंदौर जिले के राऊ से देवास तक के हिस्से की है। इसके लिए वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है, लेकिन बदले में अच्छी सड़क नहीं बल्कि ट्रैफिक जाम और गड्ढे मिलते हैं। इंदौर से भोपाल जाने वाले कई लोग तो अर्जुन बड़ौद में जाम की स्थिति देखकर ही भोपाल जाने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन जिन्हें मुंबई, नासिक, मालेगांव से इंदौर होते हुए भोपाल, ग्वालियर या आगरा जाना है, उन्हें इन परेशानियों से होकर गुजरना ही पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में बिल्डर पर जानलेवा हमला; पहले आंख में मिर्ची झोंकी फिर दनादन चलाई गोलियां, हालत गंभीर

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से इंदौर से आगरा और मुंबई की दूरी बराबर बराबर करीब 600 किलोमीटर है। पहले यह इंदौर शहर के बीच से होकर गुजरता था। इस पर भी अक्सर हादसे होते थे तो इसे किलर हाईवे तक कहा जाने लगा था। इसके बाद वर्ष 2002 में देवास से इंदौर होकर राऊ तक एबी रोड के बायपास को फोरलेन बनाया गया था। आठ साल बाद अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसे छह लेन करने की घोषणा की, जबकि किसी ने इसकी मांग नहीं की थी। छह लेन बनाने के साथ 25 साल के लिए इस इस मार्ग पर टोल टैक्स भी लगा दिया गया। इंदौर से बायपास को जोड़ने वाली पुरानी एबी रोड पर भी टोल नाका बनाया गया, यानि एक सड़क के लिए दो तरफ से वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गड्ढे भरने के लिए बड़े बोल्डर डाले गए। - फोटो : अमर उजाला

50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों से हर दिन 15 लाख रुपये से ज्यादा टोल टैक्स कंपनी लेती है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर खराब सड़क ही मिल रही है। छह लेन निर्माण के समय न तो पूरी सर्विस रोड बनी और न ही इंदौर के एंट्री पाइंट पर ज्यादा ब्रिज बनाए गए। अब उस गलती को सुधारा जा रहा है और 35 किलोमीटर के हिस्से में तीन ब्रिजों का निर्माण एक साथ शुरू कर दिया गया। इस कारण ट्रैफिक सर्विस रोड पर शिफ्ट किया गया है और वाहनों को गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। एक-डेढ़ फीट के गड्ढे वाहनों की रफ्तार धीमी कर रहे है। इस कारण सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक जाम भी लग रहा है।
 

अफसरों के साथ बैठक की
बायपास पर फैली व्यवस्था को लेकर मैंने दो मर्तबा अफसरों के साथ बैठक की है। उन्हें कहा गया है कि ब्रिजों का निर्माण जल्दी किया जाए। जिस हिस्से में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। उसे भी चौड़ा किए जाए। इससे यातायात बार-बार बाधित नहीं होगा।
- तुलसी सिलावट, मंत्री व सांवेर विधायक
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें