फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ओंकारेश्वर में पंडित मिश्रा की कथा के कारण इंदौर की बसोंं में भीड़,खंडवा रोड पर भी ट्रैफिक जाम

Fri, 14 Jun 2024 09:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गुरुवार को बस स्टेशन पर बसों में बैठने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। कुछ ट्रेवल एजेसियों ने इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई है। कथा के कारण ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल डायवर्ट कर दी है।
विज्ञापन
मिश्रा की कथा के कारण बसों में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित प्रदीप मिश्रा की ओंकारेश्वर में हो रही कथा के कारण वहां काफी भीड़ जुट रही है। प्रदेशभर से लोग कथा को सुनने ओंकारेश्वर जा रहे है। इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाली बसें भी हाउसफुल चल रही है। इस कारण डेली अपडाउन करने वाले लोग परेशान हो रहे है।

गुरुवार को बस स्टेशन पर बसों में बैठने के लिए यात्रियों की कतार लगी रही। कुछ ट्रेवल एजेसियों ने इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई है। कथा के कारण ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल डायवर्ट कर दी है। इंदौर से खंडवा जाने वाले वाहन खरगोन, छैगांव होते हुए खंडवा जा रहे है।

इसके बावजूद इंदौर-खंडवा मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा है। इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इस कारण कई जगह रास्ता कच्चा है। वहां सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


ट्रैफिक जाम में फैसे अजय गुप्ता ने बताया कि वे परिवार के साथ अेांकारेश्वर गए थे, लेकिन घाट में ढाई घंटे जाम में फंसे रहे। प्रदीप मिश्रा की कथा शनिवार तक चलेगी। उसके बाद ही ट्रैफिक की स्थिति सामान्य रह पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें