फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौरी भाजपा नेता नेता पहुंचे महाराष्ट्र, अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी

Sat, 26 Oct 2024 04:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था,जबकि इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस आते है। नागपुर व आसपास की 12 सीटों पर विजयवर्गीय दो माह से मेहनत कर रहे है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव में इंदौर के नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में इंदौर के भाजपा नेता भी सक्रिय हो गए है। उन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। नागपुर की 12 सीटों की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी है। उनके साथ इंदौर के दस भाजपा नेता नागपुर पहुंच कर रणनीति बनाने में जुट गए है। इनमें विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल है।

 

 

इसके अलावा इंदौर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष व सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर को महाराष्ट्र की 29 एससी सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे उन सीटों पर जाकर कार्यकर्तागणों के साथ बैठक कर रहे है और उम्मीदवारों के साथ भी घूम रहे है। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार भी मुबंई पहुंच चुकी है। वे वहां की तीन सीटों का काम देख रही है।

 

 

इंदौर संभाग की सीमा से महाराष्ट्र की सीमा सटी है। सेंधवा और बुरहानपुर के बाद महाराष्ट्र की बार्डर लग जाती है। इस कारण इंदौर संभाग के नेता महाराष्ट्र की भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति अच्छी तरह समझते है। गुजरात चुनाव में भी इंदौर के नेतागणों को तीस विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली थी।

 

 

अब महाराष्ट्र के 20 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर इंदौर के नेता निगरानी रखे हुए है और वहां की ग्राउंड रिपोर्ट संगठन को भेज रहे है। भाजपा की चिंता विर्दभ है,क्योकि यहां भाजपा की स्थिति कमजोर आंकी जा रही है।

 

 

लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था,जबकि इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस आते है। नागपुर व आसपास की 12 सीटों पर विजयवर्गीय दो माह से मेहनत कर रहे है।

विज्ञापन



चुनाव घोषित होने के बाद वे अब ज्यादा समय महाराष्ट्र को दे रहे है। विजयवर्गीय के अलावा विधायक गोलू शुक्ला, भाजयुमो मोर्चा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महापौर परिषद सदस्य बबलू शर्मा, अक्षय बम,मनोज परमार, वीरेंद्र व्यास भी महाराष्ट्र में है। दीपावली त्यौहार के बाद इंदौर से अन्य नेता भी महाराष्ट्र में ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें