फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में पति ने कर दी पत्नी के प्रेमी की हत्या, पति को छोड़ युवक के साथ रहने लगी थी पत्नी

Sat, 10 May 2025 05:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी राजू यादव बिहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी बाबू बैरागी नामक युवक से प्रेम करने लगी थी। वह उसके साथ रहती थी। बाबू एक क्लाउड कीचन में कुक था। वह मूल रुप से बंगाल का निवासी था। पहले राजू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र श्रीराम नगर में एक पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर युवक के साथ रहने लगी थी। इस बात से पति नाराज था। युवक दिनभर पत्नी और युवक बाबू बैरागी के साथ शहर में घूमता रहा।

ये खबर भी पढ़ें:  वेटिंग वाली ट्रेनों में भी मिल रहे टिकट, युद्ध के डर से यात्रियों ने निरस्त की यात्रा

रात को भी वह पत्नी के प्रेमी के घर रुका और अलसुबह उठकर उसकी चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया। पुलिस को उसने बताया कि वह हत्या करके आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चाकू जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार आरोपी राजू यादव बिहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी बाबू बैरागी नामक युवक से प्रेम करने लगी थी। वह उसके साथ रहती थी। बाबू एक क्लाउड कीचन में कुक था। वह मूल रुप से बंगाल का निवासी था। पहले राजू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे।

इस कारण पत्नी उसके घर से निकल आई थी। राजू को पता चला था कि दोनो इंदौर में रहते है। वह वहां से ही हत्या की योजना बनाकर आया था, लेकिन इंदौर आकर उसने बाबू और उसकी पत्नी से विवाद नहीं किया। सामान्य होने का नाटक करता रहा। उसने दोनों से अच्छे से बातें की। दिन में तीनों साथ घूमे, खाना भी खाया। रात को तीनों बाबू के घर में ही रुके, लेकिन सुबह राजू ने पत्नी के प्रेमी बाबू की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर बाबू के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई और परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें